Thu. May 9th, 2024

पंजाब और हरियाणा में भीषण शीत लहर का दौर शनिवार को भी जारी रहा। कुछ स्थानों पर आसमान में बादल छाने के कारण तापमान जमाव बिंदु के करीब तक पहुंच गया। मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारियों के अनुसार, दोनों राज्यों में शीत लहर 31 दिसंबर तक जारी रह सकता है। इसके बाद कई क्षेत्रों में हल्की बारिश होने की भी संभावना है, जिसके बाद आसमान से बादल छंटेंगे।

हरियाणा के हिसार में तापमान 0.2 डिग्री और नारनौल में 0.5 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं रोहतक में 1.8 डिग्री और सिरसा में दो डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

हालांकि कई क्षेत्रों में घना कोहरा छंटने से लोगों को राहत मिली है।

अधिकांश क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान 0.2 से 5.6 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।

पंजाब के अमृतसर में न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री और लुधियाना में 5.6 डिग्री, जबकि बठिंडा में 2.3 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

चंडीगढ़ में शनिवार को न्यूनतम तापमान 5.1 डिग्री और अधिकतम तापमान 11.1 डिग्री दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *