Thu. Apr 25th, 2024

    धूप नहीं निकलने और ठंडी हवाएं चलने के कारण मंगलवार को पटना सहित राज्य के कुछ हिस्से कड़ाके की ठंड की चपेट में हैं। इस बीच तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। पटना का मंगलवार को न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, पटना और आसपास के मैदानी इलाकों में घने कोहरे के कारण धूप नहीं निकलने से दिन का तापमान बढ़ नहीं पा रहा है, जिससे अधिक ठंड पड़ रही है।

    पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, मंगलवार को भागलपुर का न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि गया का 8.4 डिग्री और पूर्णिया का 8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    विभाग ने कहा है कि आने वाले एक-दो दिनों में शीतलहर जारी रहेगी। इस दौरान ठंडी हवा चलने से गलन महसूस होगी तथा शाम होते ही कोहरा छा जाएगा, जो दिन चढ़ते बना रहेगा। दोपहर के बाद हल्की धूप निकलने की संभावना है।

    पटना का मंगलवार को अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। सोमवार को पटना का न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस तथा अधिकतम तापमान 14 डिग्री दर्ज किया गया था। अधिकतम तापमान सामान्य से आठ डिग्री कम था।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *