Fri. Mar 29th, 2024

    उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और उसके आस-पास के इलाकों में कोहरे के कारण गलन बढ़ गई है। मौसम विभाग ने सर्द हवाओं के कारण रात में गलन और बढ़ने का अंदेशा जताया है। मंगलवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में उत्तर-पश्चिम की ओर से आ रहीं पहाड़ी हवाएं मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ा रही हैं। मौसम का यह उतार-चढ़ाव अभी जारी रहने की संभावना है।

    मंगलवार को कानपुर का न्यूतनम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस, वाराणसी का 7.1 डिग्री, प्रयागराज का 6.9 डिग्री, बहराइच का 7.2 डिग्री और आगरा का 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    वहीं, सोमवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 17.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *