Thu. Apr 25th, 2024
    भारत

    भारत में नरेन्द्र मोदी सरकार को अगले साल 2019 में पांच साल पूरे होने वाले है। अभी तक के कार्यकाल में मोदी सरकार ने जीएसटी व नोटबंदी जैसे अहम फैसले लिए है। लेकिन इस फैसलों के बावजूद भी भारतीय जनता का सरकार पर भरोसा कायम है। ग्लोबल ट्रस्ट इंडेक्स के मुताबिक भारत उन टॉप 3 देशों में शामिल है जहां पर जनता का विश्वास अपनी सरकार पर सबसे ज्यादा बना हुआ है। संचार विपणन फर्म एडेलमैन द्वारा दावोस में जारी किए गए ग्लोबल ट्रस्ट इंडेक्स ने रिपोर्ट जारी की है। इस लिस्ट में भारत तीसरे पायदान है जिसकी जनता का सरकार पर भरोसा कायम है। जबकि पिछले साल भारत इस लिस्ट में टॉप-1 में बना हुआ था। वहीं चीन पिछले साल रैंकिंग के इस पायदान पर नीचे था जो अबकी बार छलांग लगाते हुए टॉप पर पहुंचा है। भारत भारत इस बार दो नंबर नीचे खिसककर तीसर स्थान पर आया है। इसके पीछे मुख्य वजह मोदी सरकार के जीएसटी व नोटबंदी को माना जा रहा है। लेकिन इन फैसलों के बावजूद भी जनता को मोदी सरकार पर भरोसा आज भी कायम है। सरकार के अलावा जनता बिजनेस वर्ग, मीडिया और एनजीओ को किस तरह देखती है, उस मामले में भी भारत इस लिस्ट के मुताबिक ‘ट्रस्ट जोन’ में आता है। इस रेटिंग में 13 प्रतिशत की गिरावट देखी गई है। हालांकि इस गिरावट के बाद भी भारत 60-100 अंकों के बीच में है जिससे साबित होता है कि भारत ट्रस्ट जोन में शामिल है।

    चीन पहले पायदान पर व अमेरिका नीचे खिसका 

    दूसरे नंबर पर 71 अंकों के साथ इंडोनेशिया ने जगह बनाई है। अमेरिका की बात की जाए तो वहां की जनता का ट्रम्प सरकार पर भरोसा कम हुआ है। रैंकिंग लिस्ट के मुताबिक भारत पिछले साल 72 अंको के साथ पहले पायदान पर था जबकि इस साल 68 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर आया है। वहीं चीन पिछली साल 2017 में 67 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर था जबकि अबकी बार 74 अंकों के साथ पहले पायदान पर है। भारत में मीडिया स्कोर पिछले साल के मुकाबले इस साल 5 अंक कम होकर 61 पर है। दावोस में भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विश्व को भारत की अर्थव्यवस्था के बारे में प्रशंसा करते हुए निवेश का आह्वान किया था।