Thu. Apr 25th, 2024
    जन धन योजना

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार की जन धन योजना से सबसे ज्यादा लाभान्वित महिलाएं हुई है। जन धन योजना के तहत 50 प्रतिशत से अधिक खाते महिलाओं के लिए खुलाए गए है। बुधवार को माइक्रोसेव द्वारा जारी ” स्टेट ऑफ एजेंट नेटवर्क 2017″ की रिपोर्ट के मुताबिक जन धन खातों में आधे से अधिक खाते महिलाओं के खुले है।

    महिलाओं के इन खातों से लेनदेन भी किया जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक साल 2015 से 2017 के बीच नकदी की मात्रा में करीब 200% से अधिक की वृद्धि हुई है। मोदी सरकार की यह योजना देश के गरीब लोगों को बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध कराना था।

    सर्वे के मुताबिक केन्द्र सरकार अपनी योजनाओ की सब्सिडी को जनधन खातों के जरिए ही पहुंचा रही है। सरकार सीधे ही बिना किसी एजेंटों के खाताधारक के बैंक खाते में रकम पहुंचा रही है। जिससे भ्रष्टाचार खत्म हो गया है।

    आधार को जनधन से जोडना और मोबाइल उपयोग इस योजना के प्रमुख तत्व है। मुख्य आर्थिक सलाहकार अरविंद सुब्रमण्यन ने एजेंट नेटवर्क रिपोर्ट जारी करते हुए कहा कि भारत ने वित्तीय समावेशन के मोर्चे पर काफी प्रगति की है। जनधन योजना से ग्रामीण महिलाओं को अधिक लाभ मिला है।

    जनधन खातों में महिलाओं द्वारा सिर्फ इसे खुलवाकर रखा नहीं गया है। बल्कि महिलाएं इन खातों के जरिए सक्रिय रूप से लेनदेन भी कर रही है।

    जनधन खातों से न सिर्फ लेनदेन किए जा रहे है बल्कि गैस सब्सिडी व अन्य सरकारी लाभ सीधे ही खाते में दिए जा रहे है। जनधन खातों में ज्यादातर महिलाओं के होने से देश में महिला सशक्तीकरण को बढावा मिल रहा है।