Fri. Mar 29th, 2024
    नरेंद्र मोदी और डोनाल्ड ट्रम्प

    अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प अगले सप्ताह हॉस्टन में आयोजित हाउडी मोदी कार्यक्रम में प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी के साथ मंच को साझा करेंगे। यह पहली दफा होगा कि दोनों नेता वांशिगटन या न्यूयोर्क के बाहर कही मिलेंगे। न्यूयोर्क में संयुक्त राष्ट्र का मुख्यालय है।

    हाउडी मोदी कार्यक्रम का आयोजन

    हॉस्टन में एनआरजी स्टेडियम में आयोजित इस कार्यक्रम के लिए 50000 लोगो ने पहले ही अपना पंजीकरण करा दिया है। इस समारोह का आयोजन टेक्सास इंडिया फोरम कर रहा है। इसकी पुष्टि कल व्हाइट हाउस ने कर दी थी। 22 सितम्बर 2019, रविवार को जारी बयान में बताया कि अमेरिका के साथ भारत और ऑस्ट्रेलिया की महत्वपूर्ण साझेदारी के लिए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प हॉस्टन, टेक्सास, वापकोनेता और ऑहियो की यात्रा करेंगे। हॉस्टन में प्रधानमन्त्री मोदी के साथ डोनाल्ड ट्रम्प एक समारोह में शामिल होंगे।”

    इस सम्मेलन का थीम “साझा स्वप्न, उज्जवल भविष्य हो होगा और यह भारतीय अमेरिकियों के बीते सात दशको में किये योगदान की महत्वता को दर्शायेगा। साथ ही दोनों राष्ट्रों के बीच संबंधों को मज़बूत करने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। टेक्सास इंडिया फोरम ने कहा कि “यह मंच विश्व के सबसे अधिक प्रभावशाली लोकतंत्र के राष्ट्रपति ट्रम्प और विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र मोदी को एक साथ लाएगा।”

    डोनाल्ड ट्रम्प भी समारोह का बनेंगे हिस्सा

    उन्होंने बयान में कहा कि “टेक्सास इंडिया फोरम राष्ट्रपति ट्रम्प द्वारा 50000 अमेरिकी नागरिको को संबोधित करने को लेकर बेहद उत्साहित है। जैसे हम नरेंद्र मोदी के संबोधन का आयोजन करवा रहे हैं। यह अनोखा कार्यक्रम  विश्व के सबसे अधिक प्रभावशाली लोकतंत्र के राष्ट्रपति ट्रम्प और विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र मोदी को एक साथ लाएगा।”

    यह समारोह भारत और अमेरिका के बीच गहन और विशेष साझेदारी को दर्शाता है। अमेरिका में भारत के राजदूत हर्ष वर्धन श्रृंगला ने कहा कि “यह दोनों नेताओं के बीच निजी सामंजस्य और मित्रता को दर्शाता है।”

    22 सितम्बर को एनआरजी स्टेडियम में भारतीय प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी करेंगे। टेक्सास में हजारो भारतीय-अमेरिकियों की तरफ से और इसकी सह अध्यक्षता सीनेट इंडिया काउकास करेगा। साल 2009 से 2018 तक भारत और हॉस्टन के बीच व्यापार का औसत 4.8 अरब डॉलर है और साल 2018 में यह 7.2 अरब डॉलर मूल्य था। हॉस्टन में भारतीय मूल के 13000 से अधिक नागरिक है।

     

    By कविता

    कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *