Thu. Apr 25th, 2024
    चंद्रबाबू नायडू

    2019 के चुनावों से पहले मोदी विरोधी मोर्चा बनाने में लगे आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू की कोशिशें भाजपा को रास नहीं आ रही। भाजपा ने चंद्रबाबू पर निशाना साधते हुए उनपर पॉलिटकल टूरिज्म में शामिल होने का आरोप लगाया।

    भाजपा ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा की नायडू अपने गृह राज्य से ध्यान हटा कर इधर उधर लगा रहे हैं क्योंकि उन्हें पता है अगले चुनावों में वो हारने वाले हैं।

    गौरतलब है कि कल चंद्रबाबू नायडू दिल्ली आये थे। दिल्ली में उन्होंने नेशनल कॉन्फ्रेंस नेता उम्र अब्दुल्ला और NCP अध्यक्ष शरद पवार से मुलाक़ात की और दोनों के साथ एक साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस को सम्बोधित किया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में तीनो नेताओं ने लोकतंत्र बचाने के लिए 2019 में मोदी विरोधी मोर्चा बनाने पर जोर दिया।

    भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने इसे नायडू का पॉलिटकल टूरिजम बताते हुए उन पर निशाना साधा और कहा कि नायडू फोटो सेशन के लिए दिल्ली आये थे। हुसैन ने ये भी कहा कि जब तक नायडू दिल्ली से वापस हैदराबाद पहुंचेंगे तब तक उनका विपक्षी महागठबंधन मिटटी में मिल चूका होगा।

    हुसैन ने कहा कि आज कांग्रेस के साथ खड़े होकर, चंद्रबाबू ने एनटी रामाराव की विरासत को नष्ट कर दिया है। जबकि राहुल गांधी इतने कमज़ोर हो चुके हैं कि वह किसी से भी समर्थन लेने को तैयार हैं।

    नायडू ने कल दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी और समाजवादी पार्टी के नेताओं मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव से भी मिलाकत की। उन्होंने दिल्ली एयरपोर्ट पर CPI (M) नेता सीताराम येचुरी से भी मुलाक़ात की।

    हाल के दिनों में ये नायडू का दूसरा दिल्ली दौरा है। पिछले हफ्ते शनिवार को भी नायडू दिल्ली आये थे और उन्होंने शरद यादव और बसपा सुप्रीमो मायावती से भी मुलाक़ात की थी।’

    ये पहली बार होगा कि अविभाजित आंध्र प्रदेश में कांग्रेस को हारने के लिए एनटी रामाराव द्वारा स्थापित पार्टी, कांग्रेस के साथ मिल कर राजनीति करेगी।

    By आदर्श कुमार

    आदर्श कुमार ने इंजीनियरिंग की पढाई की है। राजनीति में रूचि होने के कारण उन्होंने इंजीनियरिंग की नौकरी छोड़ कर पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखने का फैसला किया। उन्होंने कई वेबसाइट पर स्वतंत्र लेखक के रूप में काम किया है। द इन्डियन वायर पर वो राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लिखते हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *