Sat. Apr 20th, 2024
    मसूद अज़हर चीन

    पाकिस्तान के आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का प्रमुख मौलाना मसूद अज़हर ने भारतीय मुसलमानों को भड़काने के लिए एक बार फिर विवादित बयां दिया है। इस बार उन्होंने प्रधान मंत्री मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी पर हमला बोला है।

    आपको बता दें पाकिस्तान का यह आतंकी समय समय पर हिंदुस्तान के मुसलमानों को भड़काने के लिए विवादित बयान देता रहा है। इस बार उसने मोदी और योगी को कहा है कि मुस्लमान उनके नियंत्रण और षड़यंत्र आदि से डरने वाले हैं। आज पुरे भारत में मुस्लमान हैं और उनपर अत्याचार हो रहे हैं। अजहर ने अपने बयान में गोरक्षा के नाम पर हो रहे दंगो पर भी सवाल उठाया है। उसने कहा है कि भारत में लोग गाय की रक्षा के नाम पर मुसलमानों का खून बहा रहे हैं। उसने कहा कि मुसलमानों का खून बहुत कीमती है और वे मुसलमानों का विनाश नहीं कर सकते।

    यह आतंकी अज़हर वही है जिसने पठानकोट में हमले करवाए थे। अज़हर ने कहा है कि भारत में उत्तर प्रदेश से लेकर कर्नाटक तक बिगड़ती हुई स्थिति के वे खुद ही जिम्मेदार होंगे।

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।