Tue. Apr 23rd, 2024

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को पोंगल, मकर संक्रांति और माघ बिहू के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी। मोदी ने ट्वीट किया, “पोंगल की बधाई। माघ बिहू के विशेष अवसर पर शुभकामनाएं। प्रकृति, परंपरा और संस्कृति के रंगों से भरे मंगल पर्व मकर संक्रांति की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।”

    अंग्रेजी और तमिल में लिखे गए अपनी शुभकामना संदेश में उन्होंने कहा, “विश्व भर में, ऊर्जा से भरपूर तमिल समुदाय पोंगल मना रहा है। पोंगल की सभी को शुभकामनाएं। यह त्योहार सभी के जीवन में समृद्धि लाए। सभी को अच्छा स्वास्थ्य मिले।”

    असमी और अंग्रेजी में अपनी माघ बिहू की शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा, “माघ बिहू इस पर्व पर आशा और समृद्धि का प्रतीक है। असम में सभी को विशेष रूप से मेरी बहनों और भाइयों को शुभकामनाएं। इस विशेष अवसर पर समाज में खुशी की भावना बढ़े।”

    पोंगल दक्षिण भारत का कई दिनों तक मनाया जाने वाला पर्व है। यह फसलों का पर्व है, विशेषकर तमिल समुदाय में इसे मनाया जाता है। माघ बिहू भी पूर्वोत्तर भारत में मनाया जाने वाला फसलों का एक त्योहार है विशेष रूप से असम में मनाया जाता है जो हिंदी महीना माघ में कटाई के मौसम के अंत का प्रतीक है।

    मकर संक्रांति सूर्य देव को समर्पित पर्व है। यह सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने को दर्शाता है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *