Fri. Mar 29th, 2024

    धानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को क्रिसमस की बधाई देते हुए कहा कि ईसा मसीह की शिक्षाएं दुनियाभर में लाखों लोगों को प्रेरित करती हैं।

    उन्होंने कहा कि यह बहुत खुशी के साथ मसीह को याद करने का दिन है।

    मोदी ने ट्वीट किया, “मेरी क्रिसमस! हम बहुत खुशी के साथ, ईसा मसीह के महान विचारों को याद करते हैं। उन्होंने सेवा और करुणा की भावना को प्रेरित किया, मानव पीड़ा को कम करने के लिए अपने जीवन को समर्पित किया। उनकी शिक्षाएं दुनिया भर में लाखों लोगों को प्रेरित करती हैं।”

    दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी सभी के लिए शांति की कामना की।

    केजरीवाल ने ट्वीट किया, “मेरी क्रिसमस। ईश्वर सभी पर अपनी असीम कृपा बरसाए। सभी जगह शांति, प्रेम और खुशी हो।”

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *