Tue. May 21st, 2024
motu patlu modi

रांची, 21 जून (आईएएनएस)| पांचवे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मशहूर कार्टून पात्रों मोटू और पतलू ने भी योग किया।

दोनों प्रभात तारा मैदान के मध्य में थे, जहां मोदी ने एक बड़े पैमाने पर आयोजित योग कार्यक्रम में भाग लिया जिसमें 30,000 लोग शामिल हुए।

झारखंड सरकार ने एक बयान में कहा, “बच्चों को योग की ओर आकर्षित करने के लिए मोटू और पतलू मैदान में मौजूद थे।”

योग सत्र लगभग 45 मिनट तक चला।

मोदी के साथ झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू, मुख्यमंत्री रघुबर दास, आयुष मंत्री श्रीपद नाइक, राज्य के स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र केसरी सहित अन्य वरिष्ठ सरकारी अधिकारी मौजूद थे।

By पंकज सिंह चौहान

पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *