Thu. Apr 18th, 2024
    मूंग के फायदे benefits of moong in hindi

    मूंग एक तरह का बींस है जिसके कई सारे फायदे साबित हुए हैं। कई लोग इसे, इसके खाने के स्वाद को बढ़ाने की क्षमता के कारण पसंद करते हैं, तो दुसरी ओर, बहुत से लोग, इसके चेहरे को निखारने की क्षमता के कारण।

    लेकिन मूंग के फायदे सिर्फ इन दोनों तक सीमीत नहीं है। इससे हमें और भी कई प्रकार के लाभ होते हैं, और इस आर्टिकल में उसी विषय पर चर्चा किया गया है।

    विषय-सूचि

    मूंग के फायदे (benefits of moong in hindi)

    चेहरे में चमक के लिए मूंग (moong for skin in hindi)

    मूंग कई सारे क्रीम्स का एक सामग्री होता है। यह इसलिए क्योंकि इसमें पाए गए ताम्बे (copper) के तत्व से, हमारे त्वचा को एक चमक मिलती है। हम मूंग का इस्तेमाल करते हुए, अपने घर पर भी फेस पैक बना सकते हैं। इसके लिए:

    1. सबसे पहले मूंग को पीस लें।
    2. उसमें हल्का सा गरम पानी मिलाकर, उसका एक पेस्ट बनाए।
    3. उसे अपने चेहरे पर लगभग 10 मिनट तक लगाकर रखें।
    4. फिर चेहरा धो लें।

    इस नुस्के से आपका चेहरा ज़्यादा साफ नज़र आएगा।

    बालों में चमक के लिए मूंग (moong for hair in hindi)

    जैसा पहले बताया गया है, मूंग में ताम्बे का तत्व होता है। इसके कारण हमारे बालों को भी एक चमक मिल सकता है। साथ ही, यह ताम्बा, हमारे शरीर में उपलब्ध कैल्शियम और आइरन को, हमारे पोषण के लिए, सही तरह से इस्तेमाल करता है। इससे हमारे बाल लम्बे, घने, और अच्छे नज़र आते हैं।

    हम अपने घर पर, मूंग से अपने बालों के लिए भी एक मास्क बना सकते हैं। उसे बनाने के लिए:

    1. मूंग को सबसे पहले पीस लें।
    2. उसमें ग्रीन टी पानी को मिलाकर, उसका एक पेस्ट बनाए।
    3. पेस्ट में जैतून के तेल (olive oil) और बादाम के तेल को अच्छे से मिला लें।
    4. अंत में इसमें थोड़ा दही भी अच्छे से मिलाकर, अपने बालों पर लगा लें।

    इससे हमारे बाल के बहुत सारी परेशानियाँ दूर हो सकती है। जैसे – सूखे हुए बाल, बालों का झड़ना, और रूसी (dandruff)।

    कोलेस्ट्रौल नियंत्रित के लिए मूंग का उपयोग (moong for cholesterol in hindi)

    मूंग खाने से हमारे शरीर के डाइजेशन पर एक बहुत ही अच्छा प्रभाव पड़ता है। इससे हमारे शरीर का कोलेस्ट्रौल भी उचित नियंत्रण में रहता है।

    इसलिए, मूंग हमारे दिल की भी सुरक्षा करता है, और उसे बीमारियों से दूर रखता है।

    मूंग खाने के लिए (eat sprouted moong in hindi)

    जिन लोगों को बुखार और पेट दर्द जैसी बीमारी होती है, उन लोगों को अक्सर खाना खाने में तक्लीफ होती है। उनके मुँह के स्वाद बिगड़ जाने के कारण वे कोई भी आहार ठीक तरह से निगल नहीं पाते हैं।

    लेकिन मूंग एक ऐसा आहार है, जिसे आसानी से गिटा जा सकता है, क्योंकि उसमें फाइबर की मात्रा ज़यादा होती है। इसलिए, बीमारी के समय में, मूंग के आहार बहुत फायदेमंद होते हैं।

    हड्डियों की शक्ति बढ़ाए मूंग (moong for strong bones in hindi)

    मूंग को एक प्राकृतिक कैल्शियम विकल्प की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे हमारे शरीर के हड्डी मज़बूत और स्वस्थ बन सकते हैं।

    वज़न घटाने के लिए मूंग (moong for weight loss in hindi)

    मूंग वज़न घटाने का एक बहुत अच्छा तरीका है। इसमें बहुत कम मात्रा में कैलरीज़ पाईं जाती हैं। इसलिए, इन्हें खाने से, हमारे शरीर का वज़न कम हो सकता है।

    मसूडों को स्वस्थ रखे मूंग (moong benefits for gums in hindi)

    कैल्शियम के अलावा, मूंग में सोडियम तत्व भी पाया जाता है। सोडियम से हमारे दाँत और मसूडे स्वस्थ रहते हैं। इनसे जुड़ी बीमारियों को, हम मूंग खा कर, अपने से दूर रख सकते हैं।

    शरीर की शक्ति के लिए (moong for body in hindi)

    मुंग खाने से हमारे शरीर की शक्ति और तंदरुस्ती बढ़ती है। इसके कारण हमारे मसल्स और टिशुस भी स्वस्थ रहते हैं, और हमारे सफेद रक्त कोशिका (white blood cells) में भी चुस्ती और फुर्ती आ जाती है।

    स्वस्थ आँखों के लिए मूंग का इस्तेमाल (green moong benefits for eyes in hindi)

    मूंग खाने से हमारे आँखों की सेहत पहले से बेहतर हो जाती है, और पूरी तरह से स्वस्थ बन जाती है।

    इसका कारण है – मूंग में विटामिन सी का तत्व पाया जाता है, जो हमारे आँखों के पोषण के लिए बहुत ज़रूरी होता है।

    मूंग से लिवर की सुरक्षा (moong for liver in hindi)

    मूंग के आहार प्रोटीन्स के सबसे श्रेष्ठ साधन हैं। प्रोटीन्स से हमारे हड्डियों के अलावा, हमारे लिवर का भी सेहत अच्छा होता है, और हमेशा स्वस्थ रहता है। इसके कारण हमारा शरीर पीलिया से भी दूर होता है।

    मूंग के इन फायदों को अपनाने के लिए, हमें इसके आहार को रोज़ाना खाना चाहिए। इससे हमारे शरीर को पूरी तरह से तंदरुस्ती मिलेगी और हम हमेशा ही स्वस्थ रहेंगे।

    अगर आपको इस विषय में कोई भी सवाल या सुझाव हो, तो आप नीचे कमेन्ट कर सकते हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *