Fri. Apr 19th, 2024
    मुस्लिम गुरू

    पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा प्रतिबंधों का सामना मुस्लिम महिलाओं को करना पड़ता है। कई देशों में मुस्लिम महिलाओं पर प्रतिबंध लगाने के कठोर नियम बने हुए है। हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के एक इमाम ने मुस्लिम महिलाओं के प्रति गलत टिप्पणी कर दी, जिसकी हर तरफ आलोचना की जा रही है।

    इमाम ने कहा कि महिलाओं को हिजाब पहनना चाहिए,ताकि मर्द खुद पर काबू रख सके। इमाम के मुताबिक महिलाओं का पहनावा ही पुरूष को उनकी तरफ आकर्षित करता है। मुस्लिम धार्मिक गुरू जैन्नादीन जॉनसन ने यौन शोषण के आरोप झेल रहे हॉलीवुड निर्माता हार्वे वेन्स्टीन के मामले पर अपनी राय देते हुए कहा कि महिलाओं को पर्दे में रहना चाहिए।

    मर्दों को भड़काने का कारण महिलाओं का पहनावा हैः इमाम 

    जॉनसन ने यह सलाह अपने फेसबुक पेज के जरिए लोगों को दी है। इसने फेसबुक पर लिखा कि मैं इस बात से सहमत हूं कि मर्दों को खुद पर नियंत्रित होना चाहिए। लेकिन अगर तथ्यों की बात की जाए तो ऐसा नहीं हो रहा है। इसके पीछे का कारण महिलाओं का पहनावा है।

    जॉनसन ने कहा कि इसलिए महिलाओं को हिजाब पहनना चाहिए। मुस्लिम गुरू जॉनसन यहीं नहीं रूके इसके बाद भी उन्होंने महिलाओं पर प्रतिबंध लगाने वाली अन्य सलाह भी दी है।

    जॉनसन  ने कहा है कि महिलाओं को कंगन पहनकर घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि महिला कंगन पहनती है और खुद को खूबसूरत दिखाने की कोशिश करती है। जब तक वह हिसाब से ढकी हुई है। अगर पति के सामने यह करती है तब भी यह ठीक है, इसमें कोई दिक्कत नहीं है।

    लेकिन इसे पहनकर गली में निकलना और लोगों को दिखाना, यह सही नहीं है। इसकी अनुमति इस्लाम में नहीं है। गौरतलब है कि जॉनसन पहले एक बैंड में काम करते थे।

    इस तरह के बयान ज्यादातर मुस्लिम धर्म गुरूओं की तरफ से ही आते है। ये धार्मिक गुरू आए दिन महिलाओं के खिलाफ कुछ भी फरमान जारी कर देते है।