Thu. Mar 28th, 2024
    मुकेश अंबानी

    अभी कुछ ही दिन पहले फोर्ब्स पत्रिका द्वारा किए गए सर्वे के अनुसार मुकेश अंबानी को लगातार 11वें साल भारत के सबसे धनी व्यक्तियों की सूची में पहले स्थान पर रखा गया था। उस समय उनकी संपत्ति 47.3 अरब डॉलर आँकी गयी थी।

    लेकिन वर्तमान में भारतीय बाज़ार में चल रहे संकट से अगर किसी का सर्वाधिक नुकसान हुआ है तो वो मुकेश अंबानी ही हैं।

    एक रिपोर्ट के अनुसार 29 सितंबर को 47.2 अरब डॉलर की संपत्ति वाले मुकेश अंबानी 5 अक्टूबर तक 39.5 अरब डॉलर पर आ गए हैं। इस तरह से उन्हे महज 4 व्यावसायिक दिनों में ही 7.7 अरब डॉलर का नुकसान उठाना पड़ा है। इस तरह देखा जाए तो उन्हे लगभग 1.925 अरब डॉलर यानी 14,245 करोड़ रुपये प्रति दिन की दर से नुकसान हुआ है।

    फिलहाल मुकेश अंबानी 39.5 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ अरबपतियों की वैश्विक सूची में 18वें नंबर पर हैं। इसके पहले मुकेश अंबानी 28 सितंबर तक दुनिया के 12वें सबसे अमीर व्यति थे, लेकिन 7.7 अरब डॉलर के नुकसान के साथ ही वो इस वैश्विक सूची में 18वें नंबर पर आ गए हैं।

    बीते सप्ताह रुपये में भारी गिरावट व कच्चे तेल के बढ़ते दामों के साथ ही सेंसेक्स के डूबने पर निवेशकों को काफी घाटा सहना पड़ा था। मुकेश अंबानी के साथ चल रहा घाटा भी इसी क्रम का हिस्सा है।

    सूत्रों के अनुसार बाज़ार की लगातार बढ़ती अस्थिरता को देखते हुए अब निवेशक बाज़ार से अपना पैसा निकाल ले रहे हैं। जिसके तहत पिछले महीने निवेशकों ने बाज़ार से करीब 21,000 करोड़ रुपया निकाल लिया है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *