Thu. Mar 28th, 2024
    मुकेश अंबानी भारत अर्थव्यवस्था

    भारतीय अरबपति व्यापारी और भारत के सबसे बड़े प्राइवेट सेक्टर एंटरप्राइज रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी जोकि कुछ समय पहले विश्व के शीर्ष 20 सबसे अमीर लोगों की सूचि में शुमार हुए थे। इस सूचि में उन्होंने चीन के अरबपति व्यापारी जैक मा को भी पछाड़ दिया था और एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए थे।

    सूचि में अकेले भारतीय :

    बतादें की विश्व के शीर्ष 10 सबसे अमीर व्यक्तियों की यह सूचि HURUN संस्था द्वारा बनायी गयी है और इसमें शामिल होने वाले मुकेश अंबानी अकेले भारतीय हैं। हरुन की इस वैश्विक अरबपतियों की सूचि में बताया गया है की मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति 54 अरब अमेरिकी डॉलर है। यह पिछले वर्ष के मुकाबले इस वर्ष 9 अरब बढ़ गयी है। इसके साथ ही कुछ दूसरी संस्थाएं जोकि ऐसी सूचियाँ बनाती हैं, ने दावा किया है की मुकेश अंबानी शीर्ष 10 अमीरों में शामिल नहीं हैं।

    ब्लूमबर्ग का है भिन्न मत :

    ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स मुकेश अंबानी को शीर्ष 10 अमीर व्यक्तियों की सूचि में शुमार नहीं कर रहा है बल्कि उन्हें 12वां स्थान दे रहा है। ब्लूमबर्ग इंडेक्स के अंतर्गत मुकेश अंबानी $47.8 अरब संपत्ति के साथ विश्व के 12वें सबसे अमीर व्यक्ति हैं। यदि मुकेश अंबानी की संपत्ति को भारतीय रूपए में बदले तो यह कुल 3,38,997 करोड़ रुपयों के बराबर होगी।

    ब्लूमबर्ग ने बताया है की पिछले महीने की तुलना में मुकेश अंबानी की संपत्ति में गिरावट देखी गयी है। जहां फरवरी माह में मुकेश अंबानी की सम्पाती ने 50 अरब का आंकड़ा छूआ था और पिछले वर्ष 2018 के अगस्त माह में भी ऐसा हुआ था।

    क्या है मुकेश अंबानी की संपत्ति में बढ़ोतरी के कारण :

    मुकेश अंबानी की संपत्ति में तेज वृद्धि का मुख्या कारण रिलायंस के दमदार प्रदर्शन को माना जा रहा है। उदाहरण के लिए, रिलायंस साल 2018 की तीसरी तिमाही में 10,000 करोड़ रुपये से अधिक का मुनाफा कमाने वाली भारत की पहली कंपनी बन गई है। यही नहीं, आरआईएल ने एक बार फिर बाजार मूल्य के मामले में टीसीएस से सबसे बड़ी कंपनी का टैग छीन लिया है। मंगलवार के अंत तक, आरआईएल का बाजार मूल्यांकन 782,663.75 करोड़ रुपये रहा, जो टीसीएस से आगे रहा, जिसका पूंजीकरण 713,084.43 करोड़ रुपये था।

    यह बात उल्लेखनीय है की केवल तीन दिनों के व्यापार सत्र में रिलायंस के शेयर की कीमत 5% से बढ़ गई है और 1,200 रुपये के स्तर से अधिक चल रही है। इससे निवेशकों का भी रिलायंस में आत्मविश्वास बना हुआ है।

    By विकास सिंह

    विकास नें वाणिज्य में स्नातक किया है और उन्हें भाषा और खेल-कूद में काफी शौक है. दा इंडियन वायर के लिए विकास हिंदी व्याकरण एवं अन्य भाषाओं के बारे में लिख रहे हैं.

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *