Wed. Apr 24th, 2024
    मुकेश अंबानी

    रिलायंस इंडस्ट्रीज़ के मुखिया मुकेश धीरुभाई अंबानी ने भारत के सबसे धनी व्यक्तियों की सूची में लगातार 11वें साल नंबर एक की कुर्सी अपने पास बरकरार रखी है।

    वर्ष 2018 के लिए जारी की गयी फोर्ब्स की सूची के अनुसार मुकेश अंबानी इस वक़्त 47.3 अरब डॉलर के साथ भारत के सबसे अमीर व्यक्ति हैं।

    दूसरे नंबर पर विप्रो के चेयरमैन अज़ीम प्रेमजी का नाम है, जिनकी इस साल कुल संपत्ति 21 अरब डॉलर आँकी गयी है। तीसरे नंबर पर लक्ष्मी मित्तल का नाम है, जिनके पास 2018 में 18.3 अरब डॉलर की कुल संपत्ति है।

    इसी के साथ हिंदुजा ब्रदर्स 18 अरब डॉलर के साथ इस सूची में चौथे स्थान पर हैं। पाँचवाँ स्थान पल्लोंजी मिस्त्री को मिला है, जिनकी कुल संपत्ति 15.7 अरब रुपये है। इसी क्रम में छठवाँ स्थान एचसीएल के सह संस्थापक शिव नडार का है, 2018 में इनकी संपत्ति 14.6 अरब रुपये की आँकी गयी है।

    गोदरेज़ परिवार 14 अरब डॉलर के साथ सातवें व सन फार्मा के दिलीप संघवी 12.6 अरब डॉलर के साथ आठवें स्थान पर हैं।

    आदित्य बिरला ग्रुप के कुमार बिरला 12.5 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ नवें स्थान पर काबिज हैं। इसी क्रम में दसवां स्थान गौतम अडानी का है, जिनके पास 11.9 अरब डॉलर की संपत्ति है।

    लेकिन इस लिस्ट से इतर सबका ध्यान पेटीएम के संस्थापक विजय शेखर शर्मा पर रहा। उनकी कंपनी पेटीएम ने हाल में वारेन बफे के द्वारा किए गए निवेश के साथ ही अपनी संपत्ति में तेज़ इजाफा कर इसे 2.15 अरब डॉलर तक पहुँचा दिया है।आने वाले महज़ कुछ ही सालों में हमें विजय शेखर शर्मा का नाम भी इस लिस्ट में देखने को मिल सकता है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *