Fri. Mar 29th, 2024
    मुकेश अंबानी, आईपीओ निवेश खबर

    भारत के सबसे अमीर व्यक्ति और व्यवसायी मुकेश अंबानी फोर्ब्स की सबसे हालिया सूचि में पिछली सूचि की तुलना में 6 क्रमांक ऊपर बढ़ गए हैं और अब वे विश्व के 13वें सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। इस सूचि में एक बार फिर से जेफ बेजोस पहले स्थान पर रहे हैं।

    अंबानी की संपत्ति में तेज बढ़ोतरी :

    मुकेश अंबानी वर्ष 2018 में इस सूचि में 19वें स्थान पर थे और उस समय उनकी कुल संपत्ति 40 अरब डॉलर थी जोकि केवल एक वर्ष में 10 अरब बढ़कर 50 अरब डॉलर हो गयी है। इसके साथ ही अपनी संपत्ति में तेज बढ़ोतरी के कारण एक वर्ष में इनका पद 6 अंकों से बेहतर हो गया है और ये 19वें पद से 13वें पद पर आ गए हैं।

    हालांकि इस सूचि में शीर्ष पर रहने वाले विश्व के सबसे अमीर आदमी जेफ्फ बेजोस की संपत्ति इस एक वर्ष में कुल 19 अरब डॉलर बढ़ गयी और हाल ही में इनकी आंकी गयी संपत्ति कुल 131 अरब डॉलर हो गयी है।

    मुकेश अंबानी की सफलता की ये है वजह :

    फोर्ब्स ने मुकेश अंबानी की तेजी से बढ़ रही संपत्ति का कारण इनके द्वारा स्वामित्व किये गए बड़े आयल प्लांट और हाल ही में उभरे टेलिकॉम बिज़नस को बताया है। अम्बानी की रिलायंस आयल इंडस्ट्रीज भारत की सबसे मूल्यवान कंपनियों में से एक हैं और हर वर्ष लगभग 60 अरब की आय है।

    इसके साथ ही अंबानी पिछले कुछ वर्षों में टेलिकॉम मार्किट में प्रवेश लेने के बाद भी एक बड़ी सफलता अपने नाम की है। वर्ष 2016 में लांच की गयी जिओ ग्राहकों को कम मूल्य में सुविधा दे रही है जिससे भारतीय टेलिकॉम मार्किट में जिओ ने कब्ज़ा कर लिया है जोकि मुकेश अंबानी के लिए के बड़ी सफलता है क्योंकि जिओ के ग्राहक बहुत तेजी से बढ़ रहे हैं और जिओ इतनी जल्दी शीर्ष प्रदाताओं में से एक बन गया है और जल्द ही एयरटेल को पीछे छोड़ने के आतुर है।

    सूचि में ये भारतीय भी शामिल :

    मुकेश अंबानी के अलावा इस सूचि में 106 अन्य भारतीय अरबपति भी शामिल हैं। इस सूचि में निम्न भारतीय अरबपति हैं :आदित्य बिरला ग्रुप के चेयरमैन कुमार बिरला जोकि 122वें स्थान पर हैं, अदानी ग्रुप के संस्थापक गौतम अदानी जोकि 167वें स्थान पर हैं, भारती एयरटेल के हेड सुनील मित्तल 244वें स्थान पर हैं, पतंजलि आयुर्वेद के सहसंस्थापक जोकि 365वें स्थान पर हैं, पिरमल एंटरप्राइज के चेयरमैन अजय पिरमल जोकि 436वें स्थान पर हैं आदि इस सूचि में मुकेश अंबानी के अलावा भारीतय अरबपति हैं जोकि इस सूचि में शामिल हैं।

    सूचि की अन्य स्थान पर हैं ये व्यक्ति :

    इस सूचि में पहले स्थान पर जेफ्फ बेजोस के बाद दुसरे स्थान पर बिल गेट्स हैं जोकि पिछले बहुत से वर्षों से पहले स्थान पर रहे थे 2 वर्ष पहले जेफ़ बेजोस से पिछड़ गए थे और अब उनकी पिछले साल की 90 अरब डॉलर की सम्पतित से कुल 6 अरब डॉलर का इजाफा हुआ और अब उनकी संपत्ति कुल 96 अरब डॉलर है।

    बिल गेट्स के बाद तीसरे स्थान पर विश्वप्रसिद्द इन्वेस्टर वारेन बुफे हैं जिनकी हालिया संपत्ति कुल 82.5 अरब डॉलर है और वे बर्कशायर कंपनी के मालिक हैं। यह कंपनी कुल 60 से भी ज्यादा दूसरी कंपनियां चलाती है। इनके बाद चौथे स्थान पर फ्रेंच लक्ज़री गुड कंपनी के मालिक आरनौल्ट हैं जिनकी हाल ही में कुल संपत्ति 76 अरब आंकी गयी है।

    फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग को इस सूचि में आठवां स्थान मिला है। इसके साथ ही इनकी हालिया कुल संपत्ति 62.3 बिलियन डॉलर आंकी गयी है। इसके साथ ये आठवें स्थान पर बने हुए हैं।

    By विकास सिंह

    विकास नें वाणिज्य में स्नातक किया है और उन्हें भाषा और खेल-कूद में काफी शौक है. दा इंडियन वायर के लिए विकास हिंदी व्याकरण एवं अन्य भाषाओं के बारे में लिख रहे हैं.

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *