Thu. Mar 28th, 2024
    सोनाली बेंद्रे

    सोनाली बेंद्रे सोमवार को न्यूयॉर्क से वापस आ गई हैं। सोनाली न्यूयॉर्क में कैंसर का इलाज़ करा रही थीं। सोनाली ने अपनी बिमारी के बारे में सबसे पहले जुलाई में बताया था। अपने इलाज़ के दौरान सोशल मीडिया पर वह लगातार पोस्ट करते नज़र आ रही थीं।

    https://www.instagram.com/p/Bq6E-JjHK5m/

    https://www.instagram.com/p/Bq523lqn0fm/

    https://www.instagram.com/p/Bq5yKbUnou1/

    मुंबई एअरपोर्ट पर सोनाली अपने पति गोल्डी बहल के साथ दिखीं। सोनाली ने गर्म कपड़े पहन रखे थे। उनके पति ने मीडिया को बताया कि सोनाली अब ठीक हो रही हैं। गोल्डी न कहा कि, “सभी का शुक्रिया। करीब 6 महीने हो चुके हैं। मैं सबको बताना चाहता हूँ कि अब सोनाली ठीक है। वह अच्छी तरह रिकवर कर रहीं हैं।

    मैं उनके सभी फैन्स और चाहनेवालों का शुक्रिया करता हूँ। जिनके प्यार, प्रार्थना और सहयोग की वजह से वह स्वस्थ हुई हैं।” सोनाली ने अपने वापस आने की खबर इन्स्टाग्राम पर भी दी थी। उन्होंने ने लिखा था कि, “किसी ने कहा है कि दूरियों से प्यार बढ़ता है। यह सच है पर दूरियाँ हमें क्या सिखा जाती हैं इसे कभी भी कम नहीं आंकना चाहिए।

    घर से दूर न्यूयॉर्क में रह कर मैंने एहसास किया कि मैं बहुत सी कहानियों के बीच में हूँ। सभी अपने-अपने अध्याय लिखने की कोशिश कर रहे थे। सभी संघर्ष कर रहे थे और हार नहीं मानना चाहते थे।”

    https://www.instagram.com/p/Bq4BuMeB82p/

    सोनाली ने अपने पिछले पोस्ट में अपने संघर्षों के बारे में लिखा था। सोनाली ने लिखा था कि, “कुछ दिन ऐसे भी थे जब मैं थकी हुई और बहुत ज्यादा दर्द में रहती थी। एक उंगली उठाने में भी दर्द होता था।”

    न्यूयॉर्क में सोनाली से मिलने उनके बॉलीवुड के कई दोस्त भी गए और साथ में उन्होंने सोनाली के साथ कई तस्वीरें भी पोस्ट की थीं। सोनाली और नीतू कपूर, प्रियंका चोपड़ा ब्राइडल शावर में भी शामिल हुए थे।

    यह भी पढ़े: शुरू हुई पानीपत की शूटिंग, नया पोस्टर भी हुआ ज़ारी

    By साक्षी सिंह

    Writer, Theatre Artist and Bellydancer

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *