Fri. Apr 19th, 2024
    बारिश

    मुंबई में बारिश से पूरा जनजीवन अस्त व्यस्त हो चूका है। इस साल में पिछले 12 सालों में सबसे ज्यादा बारिश का रिकॉर्ड दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार मुंबई में मंगलवार को सामान्य से 29 गुना ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई।

     

    परिवहन साधनो की बात करी जाए तो मुंबई से जाने वाली 11 उड़ाने रद्द कर दी गयी है। पूरी मुंबई को लेकर चलने वाली लोकल भी ट्रैक पर पानी भरने से रुकी हुई है, हालाँकि अब तक मेट्रो के चलने में कोई दिक्कत नहीं आयी है। कुछ इलाको में भारी ट्रैफिक जाम है। लोगों ने ईंधन की कमी, भूख से और पानी भरने के कारण गाड़ियां बीच रोड में छोड़ के चले गए है।

     

    मुंबई में खाना डिलीवर करने वाले ‘डिब्बावला’ भी आज के लिए बंद रहेंगे, जिससे ऑफिस काम पर गए लोगों को दिक्कत हो सकती है। प्रशाशन ने स्कूल और कॉलेज को बंद रखने के आदेश दिए है। सरकारी विभागों ने भी अपने कर्मचारियों को भारी बारिश में नहीं आने का आदेश दिया है।

     

    अगले 24 घंटो में भारी बारिश होने की आशंका है। प्रशाशन ने रेड अलर्ट जारी कर दिया है। लोगों को घर से नहीं निकलने की अपील की है। इस बारिश के कारण मुंबई में अबतक 2 बच्चों समेत 6 लोगों की मौत हो गई है।