Thu. Apr 25th, 2024
    मुंबई की पहली एसी ट्रेन,आज होगी रवाना

    देश की पहली ऐसी लोकल ट्रेन में सफर करने का शानदार मौका। रेलवे ने इस ऐसी लोकल ट्रेन में यात्रा को बढ़ावा देने के लिए शुरूआती 6 महीनों के लिए किराए में छूट की पेशकश की है। यात्री इस ट्रेन में सफर के लिए मासिक, पाक्षिक तथा साप्ताहिक पास बनवा सकते हैं।

    6 महीने बाद किराया होगा 1.3 गुना ज्यादा

    ऐसी लोकल ट्रेन का किराया फिलहाल सामान्य श्रेणी के किराए से 1.2 गुना ज्यादा है, लेकिन शुरूआती 6 महीने बाद यह किराया 1.3 गुना ज्यादा हो जाएगा। 6 महीने की रियायती अवधि के दौरान चर्चगेट से मुंबई सेंट्रल (न्यूनतम दूरी) के बीच का मासिक किराया 570 रूपए है। जबकि चर्चगेट से विरार का मासिक किराया 2,040 रुपए है।

    आप को जानकारी के लिए बता दें कि सोमवार सुबह साढ़े दस बजे मुंबई की इस पहली ऐसी लोकल ट्रेन का उद्घाटन किया जाएगा, जो बोरिवली से चर्चगेट के लिए चलेगी। यह ट्रेन अंधेरी, बांद्रा, दादर और मुंबई सेंट्रल आदि स्टेशनों पर रुकेगी।

    रखरखाव के चलते ऐसी लोकल ट्रेन शनिवार और रविवार के दिन नहीं चलेगी। 25 से दिसंबर से 29 दिसंबर तक चर्चगेट और बोरीवली स्टेशनों के बीच अप-डाउन फिलहाल केवल 6 सेवाएं चलाई जाएंगी।

    महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों तथा विकलांगों के लिए सीटें आरक्षित

    वेस्टर्न रेलवे अधिकारियों के अनुसार, प्रथम और अंतिम कोच महिलाओं के लिए आरक्षित हैं, जबकि दूसरी बोगी और अंतिम से पहले बोगी की सात सीटें सीनियर सिटीजन के आर​क्षित हैं। चौथी और सातवीं बोगी की 10 सीटे विकलांगजनों के आरक्षित की गई हैं।

    1 जनवरी से 12 ऐसी लोकल सेवाएं

    1 जनवरी से 12 ऐसी लोकल यात्रियों को अपनी सेवाएं देना शुरू कर देंगी। चर्चगेट और विरार के बीच आठ फास्ट ऐसी लोकल ट्रेनें चलेंगी जो क्रमश: मुंबई सेंट्रल, दादर, बांद्रा, अंधेरी, बोरिवली, भाईंदर और वसई रोड हॉल्ट करेंगी। वहीं तीन फास्ट सेवाएं चर्चगेट और बोरीवली के बीच चलेंगी, जो मुंबई सेंट्रल, दादर, बांद्रा और अंधेरी रूकेंगी।

    आप को बता दें केवल एक ऐसी लोकल धीमी सेवा महालक्ष्मी और बोरिवली के बीच चलेगी। रेलवे सुरक्षा मुख्य आयुक्त ने निर्देश दिया है कि यात्रियों की सुरक्षा के लिए सभी आपातकाल सेवाएं हमेशा तैनात रखी जाएं।

    कौन सी ऐसी लोकल कहां और कब रवाना होगी?

    महालक्ष्मी से बोरिवली के लिए : सुबह 6.58 मिनट पर
    बोरीवली से चर्चगेट के लिए : 7 बजकर 54 मिनट पर
    विरार से चर्चगेट के लिए :10:22, 13:18, 16:22 और 21:24 बजे
    चर्चगेट से रवानगी: सुबह 08:54, 11:50, 14:55, 17:59 और 19:49 बजे

    सामान्य यात्रियों के लिए परेशानी

    12 ऐसी लोकल सेवाओं से यात्रियों के लिए यात्रा करना काफी आसान हो जाएगा, लेकिन चिंता का विषय तो यह है कि उन सामान्य यात्रियों का क्या होगा जो रोजाना अपने तय समय पर सामान्य लोकल से यात्रा करते हैं। एक सामान्य यात्री के लिए ऐसी लोकल में सफर करना उसका हक छीनने जैसा होगा।