Fri. Mar 29th, 2024
    मुंबई शहर

    भारत देश में हालांकि धन के वितरण में बहुत सी असमानताएं हैं लेकिन हाल ही के समय में भारत देश में अमीरों की संख्या विश्व के दुसरे देशों के मुकाबले बहुत तेजी से बढ़ रही है। हाल ही में एक रिपोर्ट पेश की गयी है जिसमे मुंबई शहर को सबसे अमीर देशो की सूचि में 12वां स्थान मिला है।

    रिपोर्ट का विवरण :

    यह रिपोर्ट नाइट फ्रैंक की मैगज़ीन द वेल्थ रिपोर्ट मैगज़ीन के अभिनव प्रकाशन में जारी की गयी है। इस रिपोर्ट के अनुसार मुंबई को सबसे अमीर शहरों की सूचि में 12वां स्थान मिला है जोकि वर्ष 2017 में मिले 18वें स्थान से बेहतर है। हालांकि लन्दन शहर को इस रिपोर्ट में शीर्ष स्थान मिला है लेकिन पूरे विश्व में भारत को अमीरों की संख्या में सबसे तेज़ बढ़ोतरी करने वाले देश का दर्जा मिला है।

    पिछले वर्ष में भारत के कुल अरबपतियों की संख्या में कुल 116 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। इसके साथ ही हाई नेट वर्थ वाले लोगों की संख्या में भी भारत ने विश्व के दोस्सरे देशों की तुलना में सबसे ज्यादा इजाफा किया है।

    दुसरे शहरों की जानकारी :

    यदि मुंबई के अलावा भारत के दुसरे शहरों की बात करें तो वे भी मुंबई से ज्यादा पीछे नहीं हैं। भारत में अल्ट्रा हाई नेट वर्थ वाले लोगों की संख्या वर्तमान में 1947 है। इनमे से कुल 797 लोग मुंबई शहर में रहते हैं, 211 दिल्ली में और 98 लोग मुंबई में रहते हैं। इसके साथ ही भारत में हाल ही में कुल अरबपतियों की संख्या 119 है जिनमे से 33 बैंगलोर में रहते हैं, 19 मुंबई में, 8 दिल्ली में और बाकी देश के विभिन्न शहरों में रहते हैं।

    भारत में तेजी से बढ़ रही अरबपतियों की संख्या :

    रिपोर्ट में भारत के अरबपति और करोड़पतियों की संख्या की बढ़ोतरी आदि के आंकड़े भी बयान किये गए हैं। रिपोर्ट में बताय गया है की भारत में अरबपतियों की संख्या 2013 में मात्र 55 से बढ़कर वर्ष 2018 में 119 तक पहुँच गयी है। इसके साथ ही देश में करोड़पतियों की संख्या 2013 के 251000 से बढ़कर वर्ष 2018 में 326000 तक पहुँच गयी है।

    By विकास सिंह

    विकास नें वाणिज्य में स्नातक किया है और उन्हें भाषा और खेल-कूद में काफी शौक है. दा इंडियन वायर के लिए विकास हिंदी व्याकरण एवं अन्य भाषाओं के बारे में लिख रहे हैं.

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *