Thu. Mar 28th, 2024
    मीटू पर माधुरी दीक्षित: हर इंडस्ट्री में महिलाओं के लिए सुरक्षित वातावरण होना जरूरी है

    पिछले साल भारत में शुरू हुए मीटू अभियान से कई ऐसे लोगो के नाम सामने आये जो कई वक़्त से महिलाओं का शारीरिक शोषण कर रहे थे। इन आरोपियों की सूची में अलग अलग क्षेत्र के दिग्गज भी थे जिनके नाम सामने आने से सभी चौक गए। एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से आलोक नाथ, आलोक नाथ, कैलाश खेर, रजत कपूर और साजिद खान समेत कई सितारों के खिलाफ महिलाओं ने आवाज़ उठाई।

    हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में, माधुरी दीक्षित ने यौन उत्पीड़न के ऊपर बात की। सुपरस्टार ने कहा कि हमें केवल एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में ही नहीं, बल्कि हर जगह महिलाओं के लिए एक सुरक्षित समाज और एक सुरक्षित वातावरण की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि ऐसी कई महिलाएं हैं जो दैनिक आधार पर ट्रेन या बसों या फिर विभिन्न सार्वजनिक स्थान में उत्पीड़न का सामना करती हैं।

    madhuri

    उनके मुताबिक, “अगर आरोपी एक मशहूर इन्सान है तो हर कोई उसके बारे में जानता है। लेकिन उन चेहराविहीन लोगो का क्या जो महिलाओं का परेशान करते हैं? एक सुरक्षित वातावरण प्रदान करने के लिए, लोगो को शिक्षित करना बहुत जरूरी है और साथ ही महिलाओं को निडर सामने आने में मदद करना बहुत जरूरी है।”

    माधुरी दीक्षित ने कहा कि लोगों को शिक्षित करना भी ज़रूरी है कि लड़ाई कैसे लड़ी जाए।

    इस दौरान, माधुरी अपने पति डॉक्टर श्रीराम नेने और अपने दोनों बेटों के साथ छुट्टियाँ मना रही हैं। वह सोशल मीडिया पर लगातार अपनी ट्रिप की तसवीरें पोस्ट कर रही हैं जिसमे दिख रहा है कि कैसे पूरा परिवार रोम में मस्ती कर रहा है।

    madhuri family

    फिल्मो की बात की जाये तो, माधुरी आखिरी बार अभिषेक वर्मन द्वारा निर्देशित फिल्म ‘कलंक’ में नज़र आई थी। करण जौहर द्वारा निर्मित फिल्म में संजय दत्त, सोनाक्षी सिन्हा, आदित्य रॉय कपूर, आलिया भट्ट और वरुण धवन अहम किरदार में दिखाई दिए थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस फ्लॉप साबित हुई।

    By साक्षी बंसल

    पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *