Tue. Apr 23rd, 2024
    मिलिंद देवड़ा

    लोकसभा 2019 चुनाव में दक्षिणी मुंबई की सीट से चुनाव लड़ रहे मिलिंद देवड़ा ने एक वीडियों ट्वीट किया हैं जिसमें  रिलायंस इंडस्ट्रीस के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने मिलिंद देवड़ा को अपना समर्थन दिया हैं ।

    मुकेश अंबानी ने इस वीडियों में कहा, मिलिंद दक्षिणी मुंबई के आदमी हैं। पिछले दस साल से वह यहा के सांसद हैं। मुझे विश्वास हैं कि उन्हे समाज,अर्थशास्त्र और दक्षिणी मुंबई निर्वाचन क्षेत्र के संस्कृति परिस्थिती तंत्र की गहरी जानकारी होगी।

    बता दें मुकेस अंबानी और मिलिंद देवड़ा के परिवार के बीच काफी पुराना रिश्ता हैं। शायद यही कारण हैं कि वह मिलिंद के लिए प्रचार करते दिख रहे हैं। मिलिंद 10 सालों से सांसद हैं और वह यूपी सरकार में मंत्री पद पर भी रह चुके हैं।

    कोटक महेंद्रा ग्रुप के मालिक उदय कोटक भी इस वीडियों में नजर आए। उन्होंने कहा, देवड़ा मुंबई का सही तरह से प्रतिनिधित्व करेंगे।

    छोटे व्यापारियों से लेकर बड़े उद्योगपतियों, सभी के लिए दक्षिणी मुंबई का मतलब व्यापार हैं, मिलिंद ने वीडियों के केप्शन में लिखा, हमे व्यापार के मुंबई में वापस लाने की जरूरत हैं और युवाओं के लिए रौजगार के अवसर बनाना प्राथमिकता हैं।

    देवड़ा ने शिव सेना के सांसत अरविंद सावंत के खिलाफ लड़ेंगे, जिसमें 29 अप्रैल को आम चुनाव के तहत मतदान होंगे।

    वोटों की गिनती 23 मई को होनी हैं। महाराष्ट्र से दूसरी सबसे अधिक टुकडी के सांसद लोकसभा में भेजे जाते हैं। जिसमें 48 सीटे हैं जबकि उत्तर प्रदेश से 80 सांसद लोकसभा के लिए चुने जोते हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *