Wed. Apr 24th, 2024
    मानव शरीर के बारे में रोचक तथ्य facts about human body in hindi

    मानव शरीर कई सारे कोशिकाएँ (cells), ऊतक (tissues) और अलग-अलग अंगों से बनता है। हमारे इस शरीर में ऐसी कई सारी प्रक्रिया चलते हैं जिनसे हमारा जीना मुमकिन है।

    शरीर के सारे अंग में से, हमारा मस्तिष्क, दिल, किडनी, लिवर, और फेफडे (lungs), सबसे ज़्यादा मह्त्वपूर्ण पाए गए हैं।

    इनके अलावा हमारे शरीर से जुड़ी ऐसी बहुत सी दुसरी बातें हैं, जिनकी जानकारी आपको शायद ही होगी। उसी विषय में ये लेख लिखा गया है, ताकि आपको अपने शरीर की कुछ दिलचस्प बातों की जानकारी मिल सके।

    मानव शरीर के बारे में रोचक तथ्य (interesting facts about human body in hindi)

    यहाँ हमनें ऐसे तथ्यों की एक सूचि बनायीं है, जो मानव शरीर के बारे में रोचक जानकारी देते हैं।

    वो बातें निम्न हैं:

    1. हमारी कॉर्निया ही एक वो अंग हैं जिन तक हमारे खून का बहाव नहीं पहुँचता है। उन्हें सीधे वायु से ही ऑक्सीजन मिल जाता है।
    2. जितनी देर में आपने यह वाक्य पढ़ा, आपके शरीर की 50,000 कोशिकाएँ मर कर दुसरे कोशिकाएँ से बदले गए।
    3. औरतों के दिल, पुरुषों के दिल से ज़्यादा जल्दी धड़कते हैं।
    4. चार्ल्स औस्बौर्न नाम के आदमी ने लगातार 68 साल तक हिच्कीयाँ ली थी।
    5. जो लोग कुछ भी करने के लिए अपने दाएँ हाथ का इस्तेमाल करते हैं, वो लोग बाएँ हाथ वालों से ज़्यादा जीते हैं।
    6. हमारे शरीर का अस्सी प्रतिशत गरमाहट, हमारे सिर से निकलता है।
    7. सभी जीवित चीज़ों में से, सिर्फ इंसान अपनी पीठ पर सोते हैं।
    8. चार साल के बच्चे दिन में करीब-करीब 450 सवाल पूछते हैं।
    9. एक इंसान को नींद आने के लिए, करीबन 7 मिनट लगते हैं।
    10. दाएँ हाथ वाले अक्सर अपने खाने को दाएँ तरफ से चबाते हैं, और बाएँ हाथ वाले, बाएँ ओर से।
    11. सिर् 7% लोग, बाएँ हाथ वाले होते हैं।
    12. सेब और केले की महक से किसी भी इंसान का वज़न घट सकता है।
    13. अगर हमारे बालों को हम आजीवन बढ़ने दें, तो हमारे बाल लगभग 725 किलोमीटर लम्बे होते।
    14. हमारे शरीर में पाए गए सभी बैक्टीरिया का कुल वज़न लगभग 2 kg है।
    15. मानव शरीर में कैल्शियम का तत्व, सबसे ज़्यादा उसके दाँत में पाया जाता है।
    16. हमारे उंगलियों से ज़्यादा संवेदनशील, हमारे होंठ होते हैं।
    17. हमारे शरीर में 100 प्रकार से ज़्यादा वाइरस पाए जाते हैं, जिसके कारण हमें सर्दी होने की सम्भावना होती है।
    18. औरतें अपनी पल्कें, पुरुषों से कम झपकतीं हैं।
    19. हमारे उंगलियों के नाखुन, हमारे पैर के नाखुन से ज़्यादा जल्दी बढ़ते हैं।
    20. हमारे मस्तिष्क में, एक दिन के अंदर-अंदर, 1,00,000 रसायनिक प्रतिक्रिया (chemical reaction) होतीं हैं।
    21. अगर एक समरूप जुड़वा को एक दाँत नहीं हो, तो दुसरे जुड़वा को भी वह दाँत नहीं होता है।
    22. हमारे शरीर की सबसे मज़बूत मांसपेसी हमारी जीभ में पाया जाता है।
    23. जब एक शिशु का जन्म होता है, उसके शरीर में 300 हड्डी होते हैं। लेकिन जब वो बड़ा हो जाता है, तो उसके शरीर में सिर्फ 206 हड्डियाँ होतीं हैं।
    24. हमारा दाँया फेफडा, बाएँ फेफडे से ज़्यादा हवा अंदर ले सकता है।
    25. एक वयस्क (adult), एक पूरे दिन में करीबन 23,000 बार अपनी साँस अंदर लेता और छोड़ता है।
    26. मानव शरीर के मुँह में, 40,000 हज़ार बैक्टीरिया पाए जाते हैं।
    27. हमारी आँखें दस मिलियन रंगों को पहचान सकतीं हैं।
    28. टी.वी. देखने से ज़्यादा, जब हम सोते हैं, तो हमारे शरीर के कैलरीज़ कम हो जाते हैं।
    29. हमारा दिल इतनी रफ्तार से खून पंप करता है, कि खून किसी इमारत के चौथे माले पर पहुँच सकता है।
    30. जब हम हँस्ते हैं तो हम 17 मसल्स का इस्तेमाल करते हैं, और जब हम हमारे चेहरे पर नाक चढ़ाते हैं तो, 43 मसल्स का।
    31. एक दिन में आदमी लगभग 4800 शब्द का प्रयोग करता है।
    32. एक इंसान सुबह के समय में, शाम के समय से, 8 मिलिमीटर लम्बा पाया जाता है।
    33. रिसर्च बताता है कि दिल के दौरे पडने की सम्भावना किसी और दिन से ज़्यादा, सोमवार को होती है।
    34. हमारी हड्डी, इस्पात (steel) से पाँच गुना ज़्यादा मज़बूत है।
    35. हम अपने आँखों को खुला रख कर, कभी छींक नहीं सकते।
    36. हमारी याददाश्त, एक हार्ड ड्राइव पर 4 टी.बी (1000gb) की जगह से भी ज़्यादा है।
    37. हमारी खोपड़ी 29 प्रकार की हड्डियों से बनी है।
    38. एक नवजात शिशु, साँस लेने की, और अपना खाना गिटकने की प्रक्रिया, एक ही साथ में कर पाता है।
    39. हमारे शरीर में इतनी संख्या में सल्फर पाई जाती है, कि उस संख्या के सल्फर से, एक कुत्ते पर मौजूद सभी किटाणू को हम मार सकते हैं। उसी तरह, हमारे शरीर में जितना कार्बन है, उससे 900 पेंसिल बन सकते हैं।
    40. हमारे पूरे जीवन काल में, हमारा दिल कम से कम 18 करोड़ लीटर खून पंप करता है।
    41. दाएँ हाथ को इस्तेमाल करने वाले लोग, अक्सर बाएँ हाथ वालों से, 9 साल ज़्यादा जीते हैं।
    42. बहुत सारे लोगों में अक्सर ये देखा जाता है कि जब वो किसी को चूमते हैं, तो उनका सिर उनके दाएँ तरफ झुक जाता है।
    43. ज़्यादतर लोग अपने नींद में देखे सपने को, नब्बे प्रतिशत भूल जाते हैं।
    44. हमारे शरीर में पाए गए सभी रक्त वाहिकाएँ (blood vessels) समूह तरीके से करीबन 100,000 किलोमीटर लम्बी हैं।
    45. इंसान का श्वसन दर (respiration rate), पतझड़ के समय से ज़्यादा, वसंत ॠतु में बेहतर होता है।
    46. जब हम शरमाते हैं, तो हमारा पेट भी लाल हो जाता है।
    47. जब हमें प्यास लगती है और हमारे शरीर से एक प्रतिशत पानी कम हो जाता है, तो हमारा वज़न घट जाता है। जब पाँच प्रतिशत पानी शरीर से कम हो जाता है, तो हम बेहोश हो सकते हैं।
    48. इंसानों के अलावा, भालू के भी अनोखे उंगलियों के निशान होते हैं।
    49. हमारे बैली बटन का वैज्ञानिक नाम अम्बिलिकस (umbilicus) है।
    50. उन सब इंसानों में से जो अपने कान हिला सकते हैं, सिर्फ कुछ ही अपने एक ही कान को भी हिला सकते हैं।
    51. जब हम किसी को चूमते हैं, तो उसे हमसे 278 प्रकार के बैक्टीरिया मिलते हैं, जिनमें से 95% बैक्टीरिया हानीकारक नहीं होते हैं।
    52. हमारे शरीर में मौजूद पूरे आयरन तत्व को अगर मिला लें, तो उसमे से एक घड़ी बन सकती है।
    53. अगर हम अपने सिर को दीवार पर मारें, तो हमारे शरीर से हर घंटे 150 कैलरीज़ कम हो जाते हैं।
    54. हमारी चमड़ी, हमारे पूरे जीवन काल में तकरीबन हज़ार बार बदल जाती है।
    55. हमारे शरीर में चार मिनरल होते हैं – एपटाइट, एरगोनाइट, कैलसाइट, और क्रिस्टोबलाइट।
    56. अगर किसी आदमी का कद 1.3m से कम हो, तो उसे बौना (dwarf) होने के भाग में डाल दिया जाता है। लेकिन औरतों को उस भाग में होने के लिए, 1.2m और उससे नीचे का कद है।
    57. जिनकी आँखें नीली होतीं हैं, उनसे किसी भी प्रकार का दर्द सहन नहीं होता है।
    58. एक पूरे जीवन काल में, इंसान लगभग दो हफ्ते किसी को चूमता है।
    59. आदमियों के चेहरे पर भूरे बाल, काले बाल से ज़्यादा जल्दी बढ़ते हैं।
    60. हमारा दिल हमारी मुट्ठी जितना बड़ा होता है।
    61. बच्चों का विकास, वसंत ॠतु में ज़्यादा होता है।
    62. एक आदमी के शरीर में उसके शुक्राणु कोशिकाएँ (sperm cells), सबसे छोटी कोशिका होती है।
    63. एक इंसान के पूरे जीवन काल में उसकी छोटी आंत 2.5 मीटर लम्बी होती है। लेकिन उनके मरने के बाद, इसकी लम्बाई छ: मीटर हो जाती है।
    64. हमारे शरीर में जिस तत्व के कारण खुशी की भावना पनपती है, वो तत्व चॉकलेट में भी पाया जाता है।
    65. हर साल लगभग 20 लाख बाएँ हाथ से काम करने वालों का देहांत उन उपकरण का इस्तेमाल करते हुए होता है, जिन्हें दाएँ हाथ वालों के लिए बनाया गया है।
    66. करीबन साठ की आयू में, लोग अपने स्वाद की कलियों (taste buds) को खो देते हैं।
    67. जब हम हवाई जहाज़ में सफर करते हैं, तो हमारे बाल दुगुनी रफ्तार से बढ़ते है।
    68. अगर आपको एक कमरे में काफी देर तक बंद कर दिया जाए, तो हवा की कमी के कारण नहीं, बल्कि कार्बन डाइऔक्साइड के ज़हरीलेपन से आपकी मौत हो सकती है।
    69. दो अरब लोगों में से, सिर्फ एक इंसान 116 की आयू तक पहुँचता है।
    70. अंतवर्धित पैर के नाखुन (ingrown toenails) का कारण अनुवांशिक (hereditary) है।

    ये थे हमारे शरीर के कुछ ऐसी जानकारियाँ, जिससे शायद आप पहले वाकिफ नहीं होंगे।

    अगर इस विषय में आपका कोई सवाल या सुझाव हो, तो आप नीचे कमेन्ट कर सकते हैं।

    3 thoughts on “मानव शरीर के बारे में 70 रोचक तथ्य”
    1. hamare shareer mein konse hormones hote hain jo height ko affect karte hain
      height chhoti reh jaaane ki wajah kya hoti hai kya ye hereditary bhi ho sakti hai ?

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *