Sun. May 19th, 2024

दक्षिण कोरियाई पॉप स्टार्स जंग जून-यंग और चोई जोंग-हून को शराब के नशे में अचेत महिला के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में जेल की सजा हुई है। जहां, जंग को छह साल की सजा हुई है, वहीं चोई को पांच साल की सजा हुई है। जंग पर दुष्कर्म को फिल्माने और इसके फुटेज वितरित करने के लिए अतिरिक्त चार्ज लगाए हैं।

सिओल सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने शुक्रवार को फैसले का ऐलान किया।

बीबीसी डॉट कॉम के मुताबिक, दोनों दोषी संगीतकारों को 80 घंटे का यौन हिंसा उपचार कोर्स करना होगा और इन पर बच्चों के साथ काम करने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

मार्च में गिरफ्तार हो चुके जंग (30) उन ऑनलाइन चैट समूहों के सदस्य रहे हैं जो सेक्स टेप शेयर करने और महिलाओं को नशीले पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म का शिकार बनाने के बारे में मजाक फैलाते थे।

हाल के वर्षो में दक्षिण कोरियाई संगीत जगत में कई सेक्स स्कैंडल के सामने आने के बाद अब यह नया मामला है।

बीबीसी के अनुसार, सजा सुनाते हुए न्यायाधीश कांग सियोंग-सू ने कहा कि जंग ने उन महिलाओं के साथ दुष्कर्म किया जो शराब के नशे में थीं और विरोध करने में असमर्थ थीं। उनको नग्नावस्था में फिल्माया और उनके साथ सेक्स किया और फिर इसे ग्रुप चैट में शेयर किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *