Fri. Mar 29th, 2024
    शिवाजी प्रतिमा मुंबई

    महाराष्ट्र सरकार जल्द ही मुंबई के समुन्द्र तट पर 210 मीटर ऊँची शिवजी की प्रतिमा बनाने की तैयारी में है। इस प्रतिमा के बनने में बाद यह विश्व की सबसे ऊँची प्रतिमा होगी।

    इससे पहले चीन में स्थित 208 मीटर की बुद्ध प्रतिमा विश्व की सबसे ऊँची प्रतिमा थी।

    महाराष्ट्र सरकार ने इससे पहले शिवाजी की प्रतिमा के लिए 192 मीटर की ऊंचाई निर्धारित की थी। हालाँकि बाद में इसे बदलकर 210 मीटर कर दिया गया है।

    आज महाराष्ट तटीय प्रबंध आयोग ने इस प्रतिमा को बनाने की आज्ञा दे दी है। दरसअल इतनी ऊँची प्रतिमा बनाने के लिए पर्यावरण से सम्बंधित कुछ नियमों का भी ध्यान रखना पड़ता है, जिनकी जांच करने के बाद इस प्रतिमा को स्वीकृति दी गयी है।

    पहले निर्धारित की गयी प्रतिमा के लिए 3600 करोड़ रुपयों का बजट निर्धारित किया गया था। हालाँकि अब इस बजट में 400 करोड़ रुपयों की वृद्धि हो गयी है। ताजा आंकड़ों के अनुसार 210 मीटर ऊँची शिवाजी की प्रतिमा में कुल 4000 करोड़ रुपयों का खर्चा आएगा।

    इस प्रतिमा के अलावा स्थल पर एक हॉस्पिटल, मंदिर, रायगढ़ किले के लिए दरवाजा और एक संग्राहलय बनाया जाएगा जिसमे शिवाजी के जीवन से सम्बन्धी जानकारी दी जायेगी। इस पूरी परियोजना में 2500 करोड़ से अलग का खर्चा आएगा।

    ख़बरों के मुताबिक इस परियोजना पर कार्य जनवरी 2018 में शुरू होगा और 2021 में पूरा होगा। यह पूरी परियोजना पहले चरण में पूरी होगी।

    सरकार का कहना है कि दूसरे चरण के लिए यहाँ हेलीपैड और एक सिनेमा थिएटर भी बनाया जाएगा। उसे निर्धारित करने के लिए सरकार को अभी 6 महीने का समय लगेगा।

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।