Sat. Apr 20th, 2024

    संयुक्त राष्ट्र महासचिव ऐंटनियो गुएट्रेस बुधवार को महात्मा गांधी के 150 वीं वर्षगांठ पर श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने कहा कि महात्मा के नजरिये को आज भी समस्त विश्व मे मन जाता है, यह यूएन के जरिये कार्य मस भी दिखाया जा रहा है।

    महात्मा गांधी के जन्मदिवस को वैश्विक समुदाय अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस के आयोजन कस तौर पर मनाते है। गुएट्रेस ने ट्वीट कहा कि महात्मा गांधी के अहिंसक सफल आंदोलनों ने इतिहास को बदल दिया है। उनके 150 वर्ष के जन्म दिवस पर गांधी की फिलॉसफी यूएन के कार्य केंद्र में रहा है। बुधवार को अहिंसा के अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस पर हमें प्रेरित करता रहेगा।

    उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी का नजरिये ने समस्त विश्व मे पालन किया जाना जारी हैं। इसमें यूएन परस्पर समझ, समानता, सतत विकास, युवा लोगो का सशक्तिकरण और विवादो का शांतिपूर्ण समाधान पर कार्य कर रहे हैं।

    महात्मा गांधी का जन्म 2 अक्टूबर 1869 को गुजरात के पोरबंदर गांव में हुआ था। उनका नाम मोहनदास करम चंद गांधी था और उन्होंने आजादी के लिए अहिंसा का मार्ग चुना था। ब्रिटेन के खिलाफ आजादी में गांधी अगुआ थे।

    उनके नेतृत्व में साल 1947 में भारत ने आजादी हासिल की थी। उन्हें बापू के नाम से जाना जाता है और उनका यकीन स्वराज और अहिंसा में है। गुएट्रेस ने कहा कि महात्मा गांधी के साल 1948 में हत्या से पूर्व उन्होंने हम क्या कर रहे है और हम क्या करने में सक्षम है, इसके बीच रेखांकित किया करते थे।

    यूएन के महासचिव ने कहा कि इस अंतरराष्ट्रीय दिवस पर मैं हर किसी से इस विभाजन को भरने के लिये आग्रह करेंगे ताकि सभी के लिए एक बेहतर भविष्य का निर्माण कर सके।

    By कविता

    कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *