Fri. Mar 29th, 2024
    मलाइका

    मलाइका अरोड़ा और अरबाज़ खान की शादी 1998 में हुई थी और यह शादी 19 सालों तक टिकी रही है। 2016 में दोनों अलग हो गए थे और 2017 में दोनों ने अधिकारिक तौर पर तलाक़ ले लिया।

    तलाक़ के बाद दोनों के ही अलग-अलग अफेयर के चर्चे होने लगे। एक साक्षात्कार के दौरान अरबाज़ खान ने कहा था कि तलाक़ के बाद वह कई औरतों को डेट कर चुके हैं और फिलहाल वह एक प्रेमसंबंध में हैं।

    मलाइका अरोड़ा के बारे में भी यह अफवाह है कि वह अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं पर दोनों ने ही इस बारे में अबतक कुछ नहीं कहा है।

    अर्जुन और मलाइका कई मौकों पर एक साथ देखे जाते हैं। ‘कॉफ़ी विथ करण 6’ पर अर्जुन ने यह बात स्वीकार भी की है कि वह अकेले नहीं हैं। ऐसा लग रहा है कि मलाइका अपनी ज़िन्दगी की एक नयी शुरुआत करने के लिए तैयार हैं।

    अरबाज़ से अलग होने के दो साल बाद मलाइका ने अंततः अपने नाम से खान हटा लिया है। अगर आपको नहीं पता है तो बता दें कि मलाइका ने अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट से अरबाज़ खान का उपमान हटा लिया है।

    मलाइका अरोड़ा
    स्रोत: इन्स्टाग्राम

    हाल ही में अरबाज़ खान ने एक साक्षात्कार में कहा था कि उन्होंने अपनी शादी बचाने की कोशिश 21 सालों तक की थी पर वह इसमें नाकामयाब रहे।

    यह भी पढ़ें: पहली डेट पर किस न करने के लिए निक से अबतक नाराज़ हैं प्रियंका चोपड़ा, जाने निक प्रियंका की प्रेमकहानी

    By साक्षी सिंह

    Writer, Theatre Artist and Bellydancer

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *