Sat. Apr 20th, 2024
    मलाइका अरोड़ा ने दी अर्जुन कपूर के साथ होने वाली शादी की अफवाहों के ऊपर प्रतिक्रिया

    काफी समय से अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के रिलेशनशिप की खबरें मीडिया में छाई हुई हैं। जबकि दोनों ने कभी खुलकर अपने रिश्ते को स्वीकार नहीं किया मगर सोशल मीडिया और चैट शो के जरिये रिलेशनशिप में होने की पुष्टि जरूर कर दी है। अभी उन दोनों के अफेयर के चर्चे गरम ही थे कि इतने में दोनों की शादी की अफवाहें भी उड़ने लगी।

    ऐसी खबरें हैं कि दोनों अगले महीने चर्च में इसाई रीती-रिवाजों से शादी कर सकते हैं। यहाँ तक कि करण जौहर ने अपने चैट शो ‘कॉफ़ी विद करण’ में भी इस बारे में कई बार उल्लेख किया। जब मलाइका की करीबी दोस्त करीना कपूर खान शो पर प्रियंका चोपड़ा के साथ नज़र आई थी, तब भी करण ने मलाइका-अर्जुन की शादी का ज़िक्र छेड़ा। करीना कुछ जवाब नहीं दे पाई और केवल मुस्कुराती रही।

    https://www.instagram.com/p/BuyTDP3FkrF/?utm_source=ig_web_copy_link

    https://www.instagram.com/p/BuULnGNFg5J/?utm_source=ig_web_copy_link

    जहाँ पहले मलाइका और अर्जुन को रिलेशनशिप से सम्बंधित सवालों का जवाब देना पड़ता था, अब उनके इंटरव्यू में उनकी शादी की चर्चा भी की जाती है। हाल ही में, फिल्म कम्पैनियन को दिए इंटरव्यू के दौरान, जब अनुपमा चोपड़ा ने उनसे चर्च में होने वाली शादी और अर्जुन के साथ उनके रिलेशनशिप के बारे में पूछा, तो मलाइका हसने लगी।

    उनके मुताबिक, “हे भगवान, हे भगवान। इसे लेकर ही नहीं आते हैं। ये सब केवल मीडिया द्वारा बनाया गया है। मीडिया इन सब चीजों के लिए ज़िम्मेदार है।”

    जब उनसे आगे पूछा गया कि क्या मीडिया द्वारा बनाया गया है? चर्च में होने वाली शादी या अर्जुन के साथ रिलेशनशिप? सवाल सुनकर मलाइका एकदम स्तब्ध रह गयी और बिना कोई जानकारी दिए कहा-“सब मीडिया द्वारा बनाया गया है। केवल इतना ही मैं कहना चाहूँगी। सब मीडिया द्वारा बनाया गया है।”

    हालांकि, उन्होंने गंभीर होते हुए कहा-“मेरे ख्याल से हर कोई आगे बढ़ना चाहता है और प्यार ढूँढना चाहता है, दोस्त ढूँढना चाहता है। वे लोग जिनसे वह जुड़ पाए। और अगर आप ऐसा करते हैं, तो मुझे लगता है कि आप भाग्यशाली हैं। मेरे हिसाब से अगर कोई अपनी ज़िन्दगी में ऐसा कर पाता है, मैं सोचती हूँ कि वह खुश होने के लिए दूसरा मौका मिलने पर भाग्यशाली हैं।”

     

     

    By साक्षी बंसल

    पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *