Sat. Apr 20th, 2024
    शादी की खबरों पर क्या कहा मलाइका अरोड़ा ने

    अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा ना अपने रिश्ते को स्वीकार कर रहे हैं और नाही इससे इंकार कर रहे हैं। उन दोनों को कई बार पारिवारिक समारोह में एक साथ जश्न मनाते हुए देखा गया है। और जब मलाइका ने अपने सरनेम से ‘खान’ हटा दिया तो उन दोनों के डेट करने का शक और गहरा हो गया।

    कुछ दिनों पहले, एक मशहूर मैगज़ीन में एक रिपोर्ट छपी थी जिसमे लिखा था कि ये दोनों जल्द शादी करने वाले हैं। रिपोर्ट के अनुसार, “मलाइका और अर्जुन एक दूसरे को बहुत पसंद करते हैं। उन दोनों ने कभी एक दूसरे के बारे में बात नहीं की मगर दोनों अपनी निजी ज़िंदगी में बहुत खुश हैं। उनका रिश्ता इतना मजबूत होने के बाद, दोनों अब अपने रिश्ते को आगे बढ़ाना चाहते हैं और अगले साल जल्द शादी करने वाले हैं।”

    हाल ही में, मलाइका मुंबई के एक इवेंट में शरीक हुई थी जहाँ उन्होंने मीडिया से भी बातचीत की। जब उनसे पूछा गया कि क्या उनकी शादी की अफवाहें सच हैं तो वे उस सवाल को नज़रंदाज़ करते हुए एक फैन के साथ सेल्फी लेने लग गयी। वैसे तो उन दोनों ने अपने रिश्ते के बारे में कभी कुछ नहीं कहा मगर सोशल मीडिया के जरिये दोनों अपने रिश्ते को लेकर हिंट देना नहीं भूलते हैं।

    ऐसा एक किस्सा हुआ था कुछ दिन पहले, जब मलाइका ने एक योग मुद्रा में तस्वीर डाली थी तो अर्जुन ने लिखा था -“वही हमेशा के जैसी सोमवार की सुबह।” इसके जवाब में मलाइका ने लिखा-“मलाइका की सोमवार की प्रेरणा।”

    By साक्षी बंसल

    पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *