Fri. Apr 19th, 2024
    क्या मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के रिश्ते से खफा है सलमान खान?

    मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने भले ही अपने रिश्ते की पुष्टि ना की हो मगर इसका मतलब ये नहीं है कि वे दुनिया के सामने ये जता नहीं रहे हैं कि वे दोनों साथ हैं। दोनों को कई बार पार्टी और डिनर डेट पर साथ साथ देखा गया और बाकी की बची कुचि कसर करण जौहर ने पूरी कर दी जब उन्होंने अपने शो ‘कॉफी विद करण 6’ पर दोनों के रिश्ते की पुष्टि की। मगर बॉलीवुड में कोई ऐसा शख्स है जिसे दोनों का साथ बिलकुल नहीं भा रहा और वे कोई और नहीं-बॉलीवुड के सुल्तान सलमान खान हैं।

    अब ये बात तो आप जानते ही होंगे कि मलाइका, सलमान के छोटे भाई अरबाज़ खान की पत्नी थी मगर दोनों का पिछले साल तलाक हो गया। डेक्कन क्रॉनिकल को एक सूत्र ने बताया कि सलमान इस रिश्ते के करण, अर्जुन और उनके पिता बोनी कपूर से काफी खफा हैं।

    रिपोर्ट के मुताबिक, “अर्जुन ने पहले सलमान की छोटी लाड़ली बहन अर्पिता को डेट किया था। उनका ब्रेक-अप हो गया और फिर अर्जुन, मलाइका के दोस्त बन गए तो उस वक़्त अरबाज़ की पत्नी थी। तभी सलमान उनसे काफी खफा हो गए थे। मगर अर्जुन ने बाद में ये कहकर भाई को मना लिया कि वे ऐसा कुछ नहीं करेंगे जिससे खान परिवार को दुःख पहुँचे। मगर दोनों के तलाक के बाद, अर्जुन और मलाइका के इतना साथ दिखने और शादी की खबरों के बनने से सलमान बेहद गुस्से में हैं।”

    रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि सलमान ने अर्जुन और उनके पिता बोनी कपूर के अपने घर में प्रवेश करने पर प्रतिबन्ध भी लगा दिया है। मतलब दोनों भविष्य में किसी भी करण वश, सुल्तान के घर नहीं जा पाएंगे।

    हालाँकि ये केवल एक रिपोर्ट है और अभी तक इस अफवाह की किसी ने पुष्टि नहीं की है। अर्जुन के परिवार ने मलाइका को पसंद कर लिया है और कुछ समय पहले अर्जुन भी मलाइका की बहन अमृता अरोड़ा लदाख के घर रखी एक पार्टी में दिखाई दिए थे जिससे ये साबित हो गया है कि दोनों के परिवारवालों ने इस रिश्ते को स्वीकार कर लिया है और खबरों के मुताबिक, दोनों जल्द शादी कर सकते हैं।

    By साक्षी बंसल

    पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *