Sat. Apr 20th, 2024
    अर्जुन कपूर और मलाइका अरोरा

    जहाँ दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह 14 और 15 नवम्बर को इटली में शादी कर रहे हैं और दिसम्बर तक प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की भी शादी हो जाने के अनुमान लगाए जा रहे हैं। वहीं एक और कथित जोड़ा कथित रूप से अगले साल तक शादी करने की योजना बना रहा है।

    हम बात कर रहे हैं मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की, जिनके अफेयर के किस्से तो रोज़ सुनने में आते हैं पर इन दोनों ने अभी तक खुले आम अपने प्यार का इज़हार नहीं किया है। पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक़ यह जोड़ा अगले साल अप्रैल तक शादी करने की योजना बना रहा है।

    अर्जुन-मलाइका कई अरसे से एक दुसरे के अच्छे दोस्त रहे हैं यह बात हम सभी जानते हैं और बीच-बीच में इनके अफेयर के किस्से भी सुनने में आते रहते थे पर मलाइका अरोड़ा अरबाज़ खान की पत्नी हुआ करती थीं।

    अब जब मलाईका-अरबाज़ का रिश्ता टूट चुका है तो ऐसा लग रहा है कि अर्जुन-मलाइका एक दुसरे को दुनिया के सामने स्वीकार करने के लिए तैयार हैं।

    अर्जुन-मलाइका कभी किसी अवार्ड फंक्शन में तो कभी एअरपोर्ट पर हाथ में हाथ डाले नज़र आ जाते हैं और हाल ही में मलाइका का 45 वां जन्मदिन मानाने अर्जुन उनके साथ विदेश भी गए थे और वापस आकर मलाइका के दोस्तों द्वारा की गयी पार्टी में भी शामिल हुए थे।

    https://www.instagram.com/p/BpL6eGbBhKR/

    By साक्षी सिंह

    Writer, Theatre Artist and Bellydancer

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *