Thu. Mar 28th, 2024
    मराठी गायक आनंद शिंदे हुए सड़क दुर्घटना में चोटिल

    लोकप्रिय मराठी पार्श्व गायक आनंद शिंदे पुणे – सोलापुर राजमार्ग पर एक बड़ी कार दुर्घटना का शिकार हो गए हैं। दुखद घटना इंदापुर के पास वरकुट गांव में सुबह करीब 2.30 बजे हुई। एक रिपोर्ट के अनुसार, आनंद अन्य चार लोगो के साथ मुंबई से सांगोला शहर की और रवाना हुए थे।

    रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि गायक को अपने पैर में कुछ चोटें आई हैं। हालांकि, उनकी हालत स्थिर बताई जाती है। लेकिन, कार के चालक की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दूसरी ओर आनंद पुणे के लिए रवाना हो गए हैं।

    रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि गायक के पैर में कुछ चोटें आई हैं। हालांकि, उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। लेकिन, कार के चालक की हालत गंभीर है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दूसरी ओर आनंद पुणे के लिए रवाना हो गए हैं।

    दरअसल, आनंद अपने गांव जा रहे थे क्योंकि उनके बेटे उत्कर्ष चुनाव लड़ने की योजना बना रहे हैं।

    मुंबई में जन्मे आनंद के पिता प्रह्लाद भगवानराव शिंदे भी एक गायक थे। उन्होंने कई हिट गाने दिए हैं जैसे ‘बाई वाडावार ये’, ‘लाला दिव्याच्या गडिला’, ‘हलाद लगाली’ और ‘नवीन पोपट हा’ जैसे अन्य।

    By साक्षी बंसल

    पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *