Sat. Apr 20th, 2024
    मराठा जेल भरो आन्दोलन

    इन दिनों पूरे महाराष्ट्र में मराठा आंदोलन की आग फैली हुई है। जिसके चलते राज्य में काफी संजीदा माहौल बन गया है।

    आये दिन इसके चलते कुछ ना कुछ दिक्कत हो ही जाती है। पुरे महाराष्ट्र में अशांति फैली हुई है।

    मराठा क्रांति मोर्चा के द्वारा बुलाये गए आंदोलन के तहत मराठा सरकारी नौकरी और शिक्षा में अपने समुदाय के लिए आरक्षण की मांग कर रहें है।

    इसको लेकर पूरे महाराष्ट्र में मराठो द्वारा विशाल स्तर पर आंदोलन बुलाया गया है। उनके इस आंदोलन की आँच इतनी थी की इससे देवेंद्र फडणवीस सरकार तक हिल गई।

    बता दें कि इससे पहले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बीते शनिवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई थी और इस विषय पर चर्चा किया था।

    परन्तु महाराष्ट्र में आरक्षण की मांग को लेकर मराठा आंदोलन की आग अब तेज होती जा रही है।

    हाल ही में औरंगाबाद जिले में फुलांबरी तहसील के वदोदबाजार गांव में 17 वर्षीय छात्र ने कुएं में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

    पुलिस के मुताबिक प्रदीप हरि म्हेस्के को दसवीं की परीक्षा में 75 प्रतिशत अंक मिले थे लेकिन मराठा आरक्षण नहीं होने के कारण एक जूनियर कॉलेज और तकनीकी प्रशिक्षण संस्थान में उसका नामांकन नहीं हो सका था।

    जिसके बाद युवक ने आत्महत्या कर ली थी। लइसी के बाद आंदोलन ने आग पकड़ ली एवं तीव्र गति से बाद चला। जिसके तहत मराठा समुदाय के लोगों ने औरंगाबाद-जलगांव मार्ग पर ‘रास्ता रोको’ प्रदर्शन शुरू कर दिया।

    मराठा आरक्षण आंदोलन की मांग को लेकर खुदकुशी करने वालों की संख्या बढ़कर छह हो गयी है। वहीं, राज्य में इस मुद्दे को लेकर आठ लोगों ने आत्मदाह की भी कोशिश की।

    अब आंदोलनकारियों ने मुंबई में जेल भरो आंदोलन का आह्वान किया है। हालाँकि पुलिस ने दावा किआ है की इसको लेकर पुलिस ने पुख़्ता इंतजाम किए है, इसके साथ ही मराठो ने मुंबई में 9 अगस्त को विशाल रैली करने का ऐलान किया हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *