Wed. Apr 24th, 2024
    ममता बनर्जी

    पश्चिम बंगाल की मुख्य मंत्री ममता बनर्जी ने आज कहा है कि वे देश में ‘बीजेपी भारत छोड़ो’ आंदोलन शुरू करेंगी। उन्होंने कहा है कि देश में आपातकाल से भी ख़राब स्थिति है। वे 9 अगस्त से 30 अगस्त तक इस आंदोलन को चलाएंगी।

    ममता ने हाल ही में एक रैली में केंद्र सरकार बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। ममता ने कहा कि देश में आपातकाल से भी ख़राब स्थिति बनी हुई है। देश में गौरक्षा के नाम पर साम्प्रदायिक दंगे हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब सरकार उन्हें बताएगी कि क्या खाना है और क्या पहनना है? उन्होंने कहा कि कुछ नक़ली हिन्दू हिन्दू समाज के नाम पर पुरे देश में अराजकता फैला रहे हैं। ममता ने सारदा घोटाले का जिक्र करते हुए कहा कि बीजेपी उनकी पार्टी को तोडना चाहती है।

    ममता ने 2019 के चुनाव को लेकर कहा कि 2019 में सब मिलकर भाजपा को साफ़ कर देंगे। उन्होंने भाजपा के खिलाफ सभी नेता जैसे सोनिया गाँधी, अरविन्द केजरीवाल, लालू यादव, नितीश कुमार आदि का साथ माँगा है।

    इसके बाद ममता ने देश के विदेश समबन्धों पर भी सवाल उठाये। उन्होंने कहा कि आज भारत के नेपाल, भूटान, बांग्लादेश आदि सभी देशों से रिश्ते ख़राब हैं। उन्होंने कश्मीर मुद्दे पर भी हवा उठायी।

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।