Thu. Apr 25th, 2024
    मौसम

    मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों में शुक्रवार को मौसम साफ है और तेज धूप निकली हुई है।

    राज्य के मौसम में बदलाव का क्रम बना हुआ है। शुक्रवार को तेज धूप निकली है, मगर चुभन कम है। मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवात और द्रोणिका (टर्फ लाइन) का असर कम हुआ है, जिससे गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने और तेज हवाओं के दौर में कमी आई है। राज्य के अधिकांश हिस्सों का अधिकतम तापमान सामान्य तापमान से कम बना हुआ है। बीते 24 घंटों में खरगोन सबसे गर्म रहा जहां तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

    मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है।

    राज्य में शुक्रवार सुबह से गर्मी का असर कम है। शुक्रवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री, इंदौर का 18 डिग्री, ग्वालियर का 19.9 डिग्री और जबलपुर का 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    वहीं, गुरुवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री, इंदौर का 32.6 डिग्री, ग्वालियर का 33.4 डिग्री और जबलपुर का 33.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था।

    मध्य प्रदेश के अलावा उत्तर प्रदेश और बिहार में भी आज का मौसम साफ़ बताया गया है। कई जगह तेज धुप हल्के बादल होने की संभावना हैं।

    इसके अलावा हाल ही में इन इलाकों में आई तेज बारिश के कारण हवा की गुणवत्ता कुछ ठीक हो गयी है।

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *