Tue. Apr 16th, 2024
    पुलिस

    धार (मध्य प्रदेश), 17 मई (आईएएनएस)| मध्य प्रदेश के धार जिले में एक विवाहिता को कथित तौर पर अपने साथ भगाकर ले जाने के मामले में गुस्साए लोगों ने एक पुरुष और दो महिलाओं की पेड़ से बांधकर पिटाई कर दी।

    इस बर्बरता के लिए जिम्मेदार पांच लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, वहीं चार आरोपी अब भी फरार हैं, जिन्हें पकड़ने के लिए पुलिस ने विशेष दल बनाया है।

    पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, अर्जुन नगर में सुनीता नाम की महिला का मुकेश से विवाह हुआ था, लेकिन वह अन्य युवक रवि के साथ भाग गई। दोनों के धार में होने की सूचना मिलने पर बातचीत की पेशकश की गई। रवि अपनी रिश्तेदार संगीता व उर्मिला के साथ अर्जुन नगर पहुंचा तो दूसरे पक्ष के लोगों ने तीनों को पेड़ से बांध दिया और पिटाई की। यह घटना मंगलवार की है।

    नगर पुलिस अधीक्षक संजीव मुले ने शुक्रवार को आईएएनएस को बताया कि, पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने नौ आरोपियों में से पांच, संतोष बाई, सायरी, रेखा, मुकेश पुत्र हीरालाल व बलवंत को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, वहीं चार आरोपी अब भी फरार हैं। फरार आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस के विशेष दल बनाए गए हैं।

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *