Fri. Apr 19th, 2024
    वोटिंग voting

    भोपाल, 17 मई (आईएएनएस)| लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में 19 मई को होने वाले मतदान के लिए आठ संसदीय क्षेत्रों में शुक्रवार शाम पांच बजे चुनाव प्रचार थम गया।

    मध्य प्रदेश के आठ संसदीय क्षेत्रों धार, खरगोन, झाबुआ, उज्जैन, देवास, इंदौर, मंदसौर और खंडवा में मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच है। राज्य के चौथे और अंतिम चरण में जिन संसदीय क्षेत्रों में मतदान होना है, उनमें से सात सीटों पर भाजपा का और एक पर कांग्रेस का कब्जा है।

    इंदौर संसदीय क्षेत्र में भाजपा के शंकर लालवानी का मुकाबला कांग्रेस के पंकज संघवी, खंडवा में भाजपा के नंदकुमार सिंह चौहान के सामने कांग्रेस के अरुण यादव, झाबुआ में कांग्रेस के कांतिलाल भूरिया का मुकाबला भाजपा के जी. एस. डामोर से है।

    इसी तरह उज्जैन में कांग्रेस के बाबू लाल मालवीय के सामने भाजपा के अनिल फिरोजिया, मंदसौर में कांग्रेस की मीनाक्षी नटराजन का मुकाबला भाजपा के सुधीर गुप्ता से है। देवास में कांग्रेस से प्रहलाद टिपानिया और भाजपा से महेंद्र सोलंकी, धार में भाजपा से छत्तर सिंह दरबार और कांग्रेस से गिरवल दिनेश और खरगोन में भाजपा से गजेंद्र पटेल और कांग्रेस से गोविंद मुजाल्दा चुनाव मैदान में हैं।

    राज्य की इन आठ सीटों पर शुक्रवार को कांग्रेस और भाजपा ने चुनाव प्रचार में पूरा जोर लगाया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खरगोन में एक सभा को संबोधित किया।

    ज्ञात हो कि राज्य में 29 संसदीय क्षेत्र हैं। प्रथम तीन चरणों में 21 संसदीय क्षेत्रों में मतदान हो चुका है। चौथे चरण का मतदान 19 मई को होना है।

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *