Fri. Mar 29th, 2024
    भीम आर्मी के चंद्रशेखर

    भीम आर्मी के मुखिया लगातार मुसीबत में फंसते जा रहे है। यहां तक कि कोर्ट से जमानत के बाद भी उनको आराम नसीब नहीं है। अब एक नए मामले में उन पर पुलिस ने राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

    अभी 2 नवंबर को ही इलाहाबाद हाई कोर्ट की बेंच ने सहारनपुर जातीय हिंसा से जुड़े सभी मामलों में उनको जमानत दी थी, कि आज पुलिस ने उन पर दूसरा मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने बताया कि ये केस डीएम के आदेश से चंद्रशेखर पर लगाया गया है।

    उनके सभी परिजनों को उनके जेल में होने कि खबर पुलिस ने भेजवा दी है। गौरतलब है कि भीम आर्मी के मुखिया चंद्रशेखर जो रावण के नाम से भी जाने जाते है, उनपर जातीय हिंसा का आरोप है। इस साल जून में जातीय हिंसा मामले में पुलिस ने उनको हिमाचल के डलहौजी झील से गिरफ्तार किया था।

    इनके सर पर 12 हजार का इनाम था, तथा इस मामले में कोर्ट ने उन्हें गैर जमानती वैरेंट जारी किया था। वहीं चंद्रशेखर के भाई ने जेल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगते हुए कहा है कि जेल अधिकारी उनके भाई के उपचार को लेकर गंभीर नहीं है। तथा उन्हें वहा उत्पीड़ित किया जा रहा है।

    आपको बता दे कि इससे पहले चंद्रशेखर पर जेल में हमला किये जाने की कई खबरे भी मीडिया में आ चुकी है। उनके गिरफ्तार होने के बाद ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा है कि कार्यकर्ता उनके समर्थन में सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ भारी विरोध कर सकते है।