Sat. Apr 20th, 2024
    भारत-जीडीपी-विकास-

    बोस्टन कंसल्टिंग ग्रुप (बीसीजी) की एक रिपोर्ट के मुताबिक वर्ष 2022 तक 13% की बढ़ोतरी के साथ भारत आर्थिक रूप से विश्व का 11वां सबसे बड़ा देश होगा। इस दौरान भारत के पास कुल 5 हज़ार अरब डॉलर की संपत्ति होने का अनुमान है। फिलहाल भारत के पास 3 हज़ार अरब डॉलर की संपत्ति है।

    इस लिस्ट में फिलहाल अमेरिका पहले नंबर पर है, जिसके पास 2017 में 80 हज़ार अरब डॉलर की संपत्ति आँकी गयी है, जो वर्ष 2022 तक बढ़ कर 1 लाख अरब डॉलर हो जाएगी।

    अमेरिका के बाद दूसरा नंबर चीन का आता है, जिसके पास 21 हज़ार अरब डॉलर की संपत्ति है, जो 2022 तक 43 हज़ार अरब डॉलर तक पहुँच जाएगी।

    इसी के साथ वर्ष 2022 तक भारत स्विट्ज़रलैंड, हाँगकाँग, नीदरलैंड्स और ताइवान को इस मामले में पीछे छोड़ देगा।

    रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2012 से भारत लगातार 12% की दर से वृद्धि कर रहा है और चीन के अलावा भारत इकलौता ऐसा देश है जो दहाई अंकों के साथ वृद्धि कर रहा है।

    समस्त एशियाई देशों की बात करें तो 2017 तक उनकी सपत्ति में कुल 19 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है, जिसमें देशों की कुल संपत्ति 36.5 हज़ार अरब डॉलर पहुँच गयी है। इसी के साथ कुल बढ़ोतरी में 57% हिस्सा चीन का ही है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *