Sat. Apr 20th, 2024
    क्या 'भारत' है सलमान खान के करियर की सबसे लम्बी फिल्म?

    बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की आगामी फिल्म ‘भारत‘ में 70 के दशक से अब तक का जमाना दिखाया जाएगा जिसके कारण ऐसा अनुमान लगाये जाने लगा कि ये सलमान के करियर की सबसे लम्बी फिल्म होगी। लेकिन ऐसा नहीं है। निर्देशक अली अब्बास ज़फर ने बताया कि फिल्म लगभग 2 घंटे 35 मिनट्स की है जबकि सलमान की पूर्व फिल्म ‘सुल्तान’ 2 घंटे और 50 मिनट्स की थी और ‘बजरंगी भाईजान’ 2 घंटे और 43 मिनट्स की।

    फिल्म की लम्बाई पर बहुत मेहनत की गयी है ताकि ये ज्यादा न खिंच जाए। व्यापार विश्लेषको का ऐसा कहना है कि लम्बी फिल्म के साथ अस्वीकार होने का खतरा होता है। बिहार वितरक किशन दमानी ने कहा-“दर्शको के अन्दर तीन घंटे लम्बी फिल्म देखने का धैर्य नहीं होता है। कोई फर्क नहीं पड़ता कि कहानी के पास कितना कहने के लिए है, दर्शकों का ध्यान रखने के लिए इसे संघनित करना होगा। सलमान की कुछ हालिया फिल्में लम्बी थी। ये अच्छा है कि ‘भारत’ इतना लम्बी नहीं है। इसका मतलब है कि इस ईद हर थिएटर में ज्यादा शो होंगे।”

    Related image

    सलमान के लिए ईद हमेशा से ही भाग्यशाली रहा है। 2008 से ही, वह हमेशा ईद पर हिट फिल्में लेकर आते हैं, हालांकि पिछली दो ईद रिलीज़ से उनकी फिल्में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रही हैं। एक 2017 में आई ‘ट्यूबलाइट’ और 2018 में आई ‘रेस 3’। इसलिए सलमान के लिए फिल्म ‘भारत’ का हिट होने बहुत जरुरी है ताकि वह वापस ईद के बॉक्स ऑफिस किंग बन जाये।

    फिल्म की बात की जाये तो, इसमें कैटरीना कैफ, तब्बू, नोरा फतेही, सुनील ग्रोवर, जैकी श्रॉफ और दिशा पटानी भी अहम किरदार में दिखाई देंगे। फिल्म एक पीरियड-ड्रामा है जिसमे एक आदमी और देश के सफ़र को दिखाया जाएगा। फिल्म 5 जून को रिलीज़ हो रही है।

     

    By साक्षी बंसल

    पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *