Fri. Apr 19th, 2024
    भारत में बुलेट ट्रेन

    दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने भारत में बुलेट ट्रेन लाने पर कहा है कि यह सिर्फ देश के बड़े लोगों के लिए है और इससे गरीबों को कोई फायदा नहीं मिलेगा।

    अरविन्द केजरीवाल ने अपने बयान में कहा कि बुलेट ट्रेन भारत में लाना आर्थिक रूप से बहुत नुकसानदेय है। उन्होंने कहा कि इस ट्रेन को भारत में लाने के लिए बहुत बड़ी कीमत चुकानी होगी। उन्होंने कहा कि अहमदाबाद से मुंबई जाने के लिए एक ओर का किराया लगभग 75000 रूपए होगा।

    नरेंद्र मोदी ने जापानी प्रधानमंत्री मोदी के साथ मिलकर 15 सितम्बर को बुलेट ट्रेन की नीव रखी थी। अहमदाबाद से मुंबई चलने वाली इस बुलेट ट्रेन को करीबन 60000 हज़ार करोड़ की लागत से बनाया जाएगा। इस बुलेट ट्रेन के आने से मुंबई और अहमदाबाद के बीच 508 किमी की दूरी को दो घंटे में तय किया जा सकता है।

    भारत में बुलेट ट्रेन आने पर बहुत से विवाद खड़े किये जा रहे हैं। लोगों के मुताबिक जापान द्वारा भारत को दिए जा रहे कर्ज को भारत नहीं चुका पायेगा। कुछ लोगों का कहना है कि बुलेट ट्रेन लाने से पहले भारत को मौजूदा रेल स्थिति को सुधारना चाहिए।

    नरेंद्र मोदी के मुताबिक बुलेट ट्रेन ‘नए भारत’ की पहली कड़ी साबित होगी। इसके आने से लोगों को समय की बचत होगी जिसकी वजह से लोगों के काम पर अच्छा असर पड़ेगा।

    दरअसल मुंबई-अहमदाबाद मार्ग व्यापार के हिसाब से बहुत महत्वपूर्ण है। हज़ारों लोग हर-रोज इन दो शहरों के बीच यात्रा करते हैं। ऐसे में इस मार्ग पर बुलेट ट्रेन चलाना काफी मददगार साबित होगा।

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।