Tue. Mar 19th, 2024

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने आज कहा है कि 6,535 नए संक्रमणों के बाद भारत में कोरोनोवायरस बीमारी (COVID-19) के कुल मामले 145,380 तक पहुँच गए हैं।

    आज सुबह 8 बजे स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक कल एक दिन में 146 लोगों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है। अभी तक भारत में कुल मृत लोगों की संख्या 4,167 पहुँच गयी है। इसके अलावा लगभग 60,490 लोग इस बीमारी से ठीक हो चुके हैं।

    कुल संक्रमित लोगों में से लगभग आधे मामले सिर्फ 4 राज्यों से हैं।

    महाराष्ट्र में कोरोनोवायरस बीमारी के 52,667 मामले हैं और तमिलनाडु 17,082 संक्रमित लोगों के साथ देश में दूसरे नंबर पर हैं। गुजरात में 14,460 लोग हैं, जो इस बीमारी से संक्रमित हैं, और दिल्ली का टैली 14,053 तक पहुँच गया है।

    पिछले 4 दिनों से हर रोज लगभग 6,500 से ज्यादा मामले आ रहे हैं जिसकी वजह से भारत इस समय विश्व में 10वे स्थान पर पहुँच गया है। सूची में अमेरिका, ब्राज़ील, रूस, ब्रिटैन, स्पेन, इटली, फ्रांस और जर्मनी भारत से आगे हैं।

    पुरे विश्व की बात करें तो अब तक लगभग 54 लाख लोग इस बीमारी से संक्रमित हो चुके हैं जिसमें से करीबन 3.4 लाख लोगों की मौत हो चुकी है।

    अमेरिका में कल 532 लोगों की इस बीमारी से मौत हुई थी, जिसके बाद कुल मृत लोगों की संख्या 98218 हो गयी है। देश में कुल मामले 16 लाख से ज्यादा हैं जो विश्व में सबसे अधिक है।

    भारत में तेजी से मामले बढ़ने का एक कारण लॉकडाउन में ढील देना बताया जा रहा है। जाहिर है पिछले करीबन दो महीने से देश में लॉकडाउन जारी है। वर्तमान में चौथे चरण में सरकार ने काफी ढील दी है। इसके अलावा लाखों मजदूर और अन्य लोग देश के विभन्न हिस्सों से अपने घर वापस जा रहे हैं, जिससे संक्रमण तेजी से फ़ैल रहा है।

    लॉकडाउन में ढील के अलावा देश में घरेलु हवाई सफर की भी शुरुआत हो गयी है। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पूरी ने कहा है कि अगस्त से पहले अंतराष्ट्रीय विमान सुविधा की भी शुरुआत हो सकती है।

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *