Thu. Apr 25th, 2024
    भारतीय और ब्रितानी अधिकारी

    भारत और ब्रिटेन ने शुक्रवार को इंडो-पैसिफिक सहयोग, जलवायु परिवर्तन, आपदा लचीलता और विश्व के तीसरे देश में विकास के क्षेत्रों में सहयोग में वृद्धि करने पर सहमति जता दी है।

    दोनों देशों के विदेश विभागों के बीच चर्चा हुई थी। इसमें भारत के पक्ष की अध्यक्ष्ता विदेश सचिव विजय गोखले और ब्रिटेन के प्रतिनिधित्व फॉरेन एंड कामनवेल्थ ऑफिस ऑफ़ ब्रिटिश गवर्मेंट के उप सचिव सर साइमन मक्डोनल्ड ने किया था।

    भारत के विदेश मंत्रालय के बयान के मुताबिक, इस विचार-विमर्श ने समस्त द्विपक्षीय सबंधो की समीक्षा के अवसर को मुहैया किया है।

    इसमें राजनीतिक, आर्थिक, व्यावसायिक, वैज्ञानिक, क्षेत्रीय, अंतर्राष्ट्रीय सहयोग और कॉमनवेल्थ शामिल है। राजनीतिक आदान-प्रदान के स्तर पर दोनों पक्षों ने संतुष्टि जाहिर की है और और आगामी महीनो में इसमें तेज़ी लाने का निर्णय किया है।

    ब्रिटेन के अंतर्राष्ट्रीय सौर प्रणाली में आधिकारिक प्रवेश, इंस्ट्रूमेंट ऑफ़ रेटिफिकेशन भी चर्चा के दौरान सौंपा गया था।

    By कविता

    कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *