Thu. Apr 25th, 2024

    भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बांग्लादेश के विदेश मंत्री एके अब्दुल मोमन से मुलाकात की थी। पीएम मोदी ने कहा कि दोनो देशो के संबंधों का ग्राफ ऊपर को ओर बढ़ रहा है और नई दिल्ली इस गति को बनाये रखेगा। प्रधानमंत्री मोदी ने अब्दुल मोमन को विदेश मंत्री बनने की शुभकामनाएं दी। साथ ही भारत को अपनी पहली यात्रा के लिए चुनने के लिए अभिवादन किया था।

    आधिकारिक बयान के मुताबिक अब्दुल मोमन ने पीएम मोदी को द्विपक्षीय संबंधों में हो रही प्रगति के बाबत जानकारी दी थी। प्रधानमंत्री ने कहा कि “भारत और बांग्लादेश के रिश्ते बीते कुछ सालों से ऊपर की दिशा मर ही बढ़ रहे हैं।” साथ ही भारत ने बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना के साथ इस प्रगति को बरकरार रखने की प्रतिबद्धता को दोहराया है।

    भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के साथ अब्दुल मोमन फिफ्थ जॉइंट कंसल्टेटिव कमिटी की बैठक में शामिल होंगे। बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने बीते वर्ष  दिसंबर में चुनावो में अपना परचम लहराया था। इसके बाद बांग्लादेश से यह भारत की पहली आधिकारिक यात्रा है। इस यात्रा के दौरान दोनों राष्ट्र कई समझौतों पर हस्ताक्षर भी करेंगे।

    By कविता

    कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *