Thu. Mar 28th, 2024

    भारत और पाकिस्तान के मध्य आतंकवाद सहित कई मसलों पर विवाद बने हुए हैं। भारत मे नियुक्त पाकिस्तानी राजदूत  सोहैल महमूद ने गुरुवार को बातचीत का वकालत की और कहा कि द्विपक्षीय समझौते को मजबूत करने के लिए दोनों देशो को समान स्तर पर बातचीत का जरिया तलाशना चाहिये।

    सोहैल महमूद ने कहा कि दोनों देशों के मध्य अधिक से अधिक बातचीत बेहतर संयुक्त आपसी समझ के लिए जरूरी है। उन्होंने कहा कि किसी मुकाम को हासिल करने के लिए हमारा बातचीत करना जरूरी है।

    इस्लामाबाद में स्थित भारतीय दूतावास ने हाल ही में अपने एक राजनयिक के सोशल मीडिया एकाउंट हैक करने का आरोप लगाया था और इस मसले को पाकिस्तान के समक्ष उठाया था। पाकिस्तान में भारतीय राजनयिकों के शोषण की खबर लगातार आती रही है।

    13 जनवरी को पाकिस्तान उच्चायोग के एक कर्मचारी को  सरोजनी नगर पुलिस स्टेशन ले जाया गया था। महिला ने कर्मचारी पर गलत तरीके से छूने का आरोप लगाया था, हालांकि कर्मचारी के माफी मांगने के बाद उसे छोड़ दिया था। 15 जनवरी को राजनयिक एनक्लेव में उच्चायोग से वर्ल्ड मार्किट जाते वक्त खुफिया विभाग के कर्मचारियों ने भारतीय सदस्यों को रोक और उन्हें धमकाया था।

    हाल ही में इस्लामाबाद के इस काम्प्लेक्स में कुछ लोगों ने छापा मारकर पानी और बिजली की सप्लाई को बंद कर दिया था। इसके बाद भारत ने नितमित तौर पर पाकिस्तान के समक्ष इस माह तक इस मुद्दे को उठाया था।

    इस काम्प्लेक्स में भारत के कई राजनयिक और कर्मचारी रहते हैं। ख़बरों के मुताबिक गैस की पाइपलाइन के बावजूद गैस की आपूर्ति को शुरू नहीं किया गया है। पकिस्तान के कई विभागों और विदेश मंत्रालय ने गैस आपूर्ति शुरू करने की अभी तक अनुमति नहीं दी है। दिसम्बर 10 को एक राजनयिक के घर में एक घुसपैठिये के जबरन घुसने की भी खबर है। इस मसले पर तत्काल प्रतिक्रिया देते हुए, भारतीय विदेश मंत्रालय ने इस मुद्दे को पाकिस्तान के समक्ष उठाया है।

    By कविता

    कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *