Tue. Apr 23rd, 2024
    भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट मैच

    भारत और श्रीलंका के खिलाफ चल रहे पहले टेस्ट मैच में भारत ने श्रीलंका को 304 रन से हरा दिया है। इसी के साथ भारत ने सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। श्रीलंका को जीत के लिए 550 रनों का लक्ष्य मिला था जिसके जवाब में टीम सिर्फ 245 रन ही बना पायी।

    मैच में टॉस जीतकर भारत ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पहली पारी में शिखर धवन और चेतेश्वर पुजारा के दमदार शतक के दम पर भारत ने 600 रन बना डाले। जवाब में श्रीलंका की टीम 291 रनों पर ढेर हो गयी। इसके साथ ही भारत को पहली पारी में 309 रनों की बड़ी बढ़त मिली जो की भारत के लिए एक रिकॉर्ड है।

    धवन और पुजारा

    दूसरी पारी में भारत ने श्रीलंका को फॉलो-ऑन न देकर खुद बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारत की और से कप्तान विराट कोहली ने नाबाद शतक जमाया। इसके साथ ही कोहली ने टेस्ट में 18 शतक पुरे कर लिए और बतौर कप्तान 10 शतक बना दिये हैं। भारत ने 240 रन बनाकर पारी घोषित की। श्रीलंका को जीत के लिए 550 रनों का लक्ष्य दिया गया। इसके जवाब में श्रीलंका की टीम 245 रन बनाकर पवेलियन लौट गयी। इसके साथ ही भारत ने 304 रनों की जीत हासिल कर ली है।

    मन ऑफ़ दा मैच – शिखर धवन (190 और 14)

     

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।