Thu. Apr 25th, 2024
    विजय ठाकुर सिंह

    भारत और दक्षिण कोरिया के बीच मौजूदा द्विपक्षीय व्यापार 21 अरब डॉलर का है और यह लक्ष्य साल 2030 तक 50 अरब डॉलर का निर्धारित किया गया है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दक्षिण कोरिया की यात्रा पर गए हैं। पूर्व क्षेत्र की सचिव विजय ठाकुर सिंह ने कहा कि “पीएम मोदी और दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति के बीच क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचारो का आदान-प्रदान हुआ है।”

    राष्ट्रपति मून जे इन ने पुलवामा आतंकी हमले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने सूचना दी कि प्रधानमंत्री मोदी कारोबारियों, दक्षिण कोरिया के सांसदों और भारतीय समुदाय को मुलाकात करेंगे। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के सम्मान में राष्ट्रपति मून ने एक निजी रात्रि भोज का आयोजन किया था।

    दोनों तरफ की बातचीत का खुलासा करते हुए विजय ठाकुर सिंह ने कहा कि “दोनों नेताओं ने सभी प्रकार के संबंधों पर बातचीत की और समृद्धि, शांति और जनता के नजरिये पर आधारित भविष्य की जानकारी के बाबत उन्होंने विचार किया था। महत्वकांक्षी कार्यक्रमों पर भी बातचीत की गयी थी। मेक इन इंडिया पहल के पीछे दक्षिण कोरिया है। कोरिया ने इसमें पहले ही निवेश कर रखा है। कोरिया ने मेक इन इंडिया कार्यक्रम और अन्य क्षेत्रों में रुचि दिखाई है।”

    उन्होंने कहा कि रक्षा के मामले में दोनों नेताओं ने भविष्य में संयुक्त रक्षा उत्पादन और रक्षा तकनीक पर सहमति जताई है। उन्होंने कहा कि मून जे इन ने रक्षा गलियारे में अपनी रुचि दिखाई है, जिस पर तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश में कार्य जारी है।

    जनता से जनता को रूबरू कराने के लिए प्रिंसेस क्वीन हूर (सुरीरत्ना) पर फिल्म बनायीं जाएगी, जो अयोध्या की राजकुमारी थी और एडी 48 में भारत से कोरिया गयी और उन्होंने राजा किम सुरों से विवाह कर लिया था। पर्यटन पर भी कोरिया वीजा सुविधाओं को बढ़ा सकता है और भारत ने कोरिया राष्ट्र के नागरिकों के लिए वीजा में तीन वर्ष का इजाफा किया है।

    नरेंद्र मोदी ने जारी परमाणु निरस्त्रीकरण की बातचीत का समर्थन किया है और कोरियाई पेनिनसुला में शान्ति और स्थिरता की कामना की है। इस यात्रा के दौरान दोनों देशों ने छह समझौतों पर हस्ताक्षर किये हैं, जिसमे आतंकवाद का खात्मा और व्यार और निवेश में वृद्धि है।

    नरेंद्र मोदी कहा कि वैश्विक शान्ति और समृद्धि के लिए आतंकवाद और चरमपंथ दो बड़े खतरे हैं। नरेंद्र को सीओल शान्ति पुरूस्कार से भी नवाज़ा गया है।

    By कविता

    कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *