Fri. Mar 29th, 2024
    भारत और श्रीलंका

    भारत और श्रीलंका के मध्य चल रही टी-20 श्रृंखला का पहला मैच कटक के बारबती क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया जहां मेजबान (भारतीय टीम) ने मेहमान टीम (श्रीलंकाई टीम) पर अपने टी-20 इतिहास की सबसे बड़ी जीत हासिल की। भारत ने यह मैच 93 रनों के बड़े अंतर से जीत अपनी इंग्लैंड के खिलाफ मिली 90 रनों की जीत का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया और शानदार जीत हासिल की। इस मैच में काफी कुछ देखने को मिला, भारत का 180 रनों का विशाल स्कोर खड़ा करना, उसके जवाब में श्रीलंकाई टीम का 87 रनों के स्कोर पर ही सिमट जाना, पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का 4 नंबर पर बल्लेबाज़ी करने उतरना और अपने पुराने स्वाभाव अनुसार एक बार फिर खेल का समां बांध देना।

    आपको बता दें ऐसी ही कुछ और जीत भी रही है जिसे हासिल कर भारत ने टी-20 में एक नया मुकाम हासिल किया था।

    इंग्लैंड : इससे पहले भारत के नाम सबसे बड़ी जीत का अंतर 90 रन था। 2012 में भारत और इंग्‍लैंड के बीच कोलंबो में यह मुकाबला खेला गया था। इसके बाद भी 2017 में जब अंग्रेज टीम भारतीय दौरे पैर आई थी तब भी उन्हें 75 रनों से हार का सामना करना पड़ा था।

    ऑस्ट्रेलिया : भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच मार्च 2014 में टी-20 मैच खेला गया था। जहां भारत ने ऑस्ट्रेलिआई टीम को 73 रनों से करारी शिकश्त दी थी।

    श्रीलंका : एक बार पहले भी भारत ने श्रीलंका के खिलाफ खेलते हुए उन्हें 69 रनों से हराया है।