Sat. Apr 20th, 2024

    ज़िमवाम्बे के पूर्व राष्ट्रपति रोबर्ट मुगाबे की मृत्यु पर भारत ने शुक्रवार को संवेदना व्यक्त की है। उनका देहांत 95 वर्ष में हुई है। भारत ने मुगाबे को सच्चा दोस्त करार दिया है जिसने दोनो देशो दोस्ती को प्रगाढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की थी।

    भारत के विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि “ज़िमवाम्बे के पूर्व राष्ट्रपति रोबर्ट मुगाबे की मृत्यु की खबर सुनी, यह सुनकर बेहद दुख हुआ है। लोग और भारत सरकार इस महान क्षति पर हम ज़िमवाम्बे के लोगो और उनके परिवार के प्रति गहरी सद्भावना व्यक्त करती है।

    भारत ने कहा कि दिवंगत अफ़्रीकी नेता ने अपना पूरा जीवन ज़िमवाम्बे की जनता की बेहतरी के लिए कार्य किया है। बयान में कहा कि रूबेर्ट मुगाबे भारत का सच्चे दोस्त थे और भारत-ज़िमवाम्बे दोस्ती में उन्होंने बेहद योगदान दिया है। वह उदारवाद के प्रमुख चेहरा थे और अफ्रीका के महान नेता बनकर उभरे थे, जिन्होंने अफ्रीकी मामलों को अपनी आवाज दी थी। उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी लोगो की बेहतरी के लिए समर्पित कर दी है।

    उन्होंने कहा कि मुगाबे के निधन से हमारे समय का सबसे महान नेताओं में से एक को विश्व ने खो दिया है। ज़िमवाम्बे ने साल 1987 में राष्ट्रपति का पद संभाला था और साल 2017 में सेना ने उनका तख्तापलट कर दिया था। वह इस साल अप्रैल से स्वास्थ्य कारणों से सिंगापुर के अस्पताल में भर्ती थे। उनकी मृत्यु का ऐलान मौजूद राष्ट्रपति इम्मीरसों मननगवा ने किया था।

    साल 1980 से 1987 तक रूबेर्ट मुगाबे ने ज़िमवाम्बे के प्रधानमंत्री का पद भी सम्भाला था।

    By कविता

    कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *